Reddit पर यूजर्स कर रहे शिकायत
बेसिक एड-फ्री प्लान बंद होने को लेकर कुछ यूजर्स ने Reddit पर रिपोर्ट की है। यूजर्स ने कहा कि उन्हें कंपनी मेंबरशिप जारी रखने के लिए नया प्लान लेने के लिए कह रही है। यूजर्स को विज्ञापनों के साथ $6.99 प्लान, $15.49 एड-फ्री प्लान या $22.99 एड-फ्री 4K प्लान के बीच सिलेक्ट करना होगा।
इन देशों में बदलेंगे Netflix के प्लान
कथित तौर पर इस कदम की टेस्टिंग पहले यू.के. और कनाडा में की जा रही है, संभावित रूप से इसे यू.एस. सहित अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जा सकता है। यानी फिलहाल में भारत में Netflix के प्लान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
भारत में Netflix के प्लान
भारत में नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये में आता है। इस प्लान में मोबाइल एक्सेस मिलता है। इसमें 480P पर कंटेंट देख सकते हैं। वहीं इसके अलावा कंपनी 3 अन्य प्लान भी ऑफर करती है, जिनकी कीमत क्रमशः 199 रुपये, 499 रुपये और 649 रुपये है। 199 रुपये वाले प्लान में लैपटॉप, टीवी और टैबलेट में भी अकाउंट को एक्सेस किया जा सकता है।
इस प्लान में आप 720P पर कंटेंट देख सकते हैं। वहीं 499 रुपये वाले प्लान में 2 डिवाइस में अकाउंट एक्सेस किया जा सकता है। यूजर्स 1080P यानी फुल एचडी में कंटेंट देख सकते हैं। सबसे ज्यादा कीमत वाले प्लान की बात करें तो यह 649 रुपये वाला प्लान है। इसमें 4K कंटेंट, 4 डिवाइस और 6 डिवाइस में डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है।
