नेटफ्लिक्स में आने वाला है शॉर्ट वीडियो रील वाला धांसू फीचर। (फोटो क्रेडिट- iStock)
अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अपने करोड़ों यूजर्स को एक नया अनुभव देने के लिए दिग्गज कंपनी प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है। कंपनी ने अपने यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए नया फीचर जोड़ने जा रही है। अब नेटफ्लिक्स में भी इंस्टाग्राम रील्स की तरह वर्टिकल फॉर्म में फीड मिलेगी। अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही इसे रोलआउट किया जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले 2-4 सालों में रील्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। अधिकांश मोबाइल यूजर्स फ्री टाइम में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील्स देखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म में भी रील्स फॉर्मेट लाने जा रहा है। इस नए फीचर की मदद से कंपनी यूजर्स को मूवीज और वेबसीरीजी की शॉर्ट क्लिक देखने की सुविधा देगी।
नेटफ्लिक्स ने अपने इस फीचर को एक सोशल फीड की बजाय एक डिस्कवीर और सैंलिंग से जुड़ा फीचर बताया है। इस फीचर में नेटफ्लिक्स के ग्राहकों को वेब सीरीज, शोज और मूवीज के शॉर्ट वीडियोज देखने को मिलेंगे। इस फीचर की खास बात यह होगी कि यूजर्स शॉर्ट क्लिप पर टैप करके पूरी मूवीज या फिर वेब सीरीज को देख सकेंगे।
दरअसल कई बार प्लेटफॉर्म में आने वाले यूजर्स को यह डिसाइड करने में काफी दिक्कत होती है कि वह क्या देखें। कई सारे लोग तो अपना आधे से ज्यादा फ्री टाइम तो कंटेंट सर्च करने में ही खर्च कर देते हैं। इस परेशानी को खत्म करने के लिए नेटफ्लिक्स शॉर्ट क्लिप वाला फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर ऑन प्लेटफॉर्म फीड के तौर पर काम करेगा। कंपनी का मकसद है कि यूजर्स को बिना किसी परेशानी के उनका फेवरेट कंटेंट मिल सके।
कंपनी को उम्मीद है कि इस फीचर की मदद से वह यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक देर तक रोक सकेगी। इसके साथ ही यह फीचर एक मार्केटिंग टूल के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी को अपने कंटेंटे के लिए अब किसी और प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कंपनी ने इस फीचर को लेकर कहा कि वह शॉर्ट फॉर्म वाली दूसरी ऐप्स की कॉपी नहीं कर रही है बल्कि उनका मकसद सिर्फ दर्शकों की पसंद से चलने पर है।