टेक एंड गैजेट्स

Motorola Razr Fold की 13 मई को होगी एंट्री, लॉन्च से पहले ही फीचर्स का हुआ खुलासा

Motorola Razr Fold को इस साल की शुरुआत में CES में पेश किया गया था। इसमें आपको फ्लैगशिप कैटेगरी की डिस्प्ले, शानदार कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है।

Image

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको मिलेंग दमदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Motorola ने पिछले एक दो साल में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अब कंपनी एक बार फिर से भारत में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। मोटोरोला अपने फैंस Motorola Razr Fold पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरूआत से ही इसे टीज करना शुरू कर दिया था। अब कंपनी की तरफ से इसकी इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही आपको भारत में नया फोल्डेबल स्मार्टफोन देखने को मिलने वाला है।

Motorola Razr Fold भारतीय बाजार में 13 मई को दस्तक देने जा रहा है। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में CES में पेश किया गया था। इसमें आपको फ्लैगशिप कैटेगरी की डिस्प्ले, शानदार कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है।

लॉन्चिंग के बाद आप इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस फोल्डेबल फोन में आपको Razr Fold पैंटोन ब्लैकेंड ब्लू और पैंटोन लिली व्हाइट कलर ऑप्शन मिल सकता है।

फोन में मिलेगी दमदार डिस्प्ले

मोटोरोला के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको 8.1 इंच की 2K LTPO डिस्प्ले मिलने वाली है। आउटर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6.56 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले मिलेगी। लीक्स की मानें तो इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 3 दिजा जाएगा। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा।

रैम, स्टोरेज और कैमरा

Motorola Razr Fold में आपको 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट का ऑप्शन मिल सकता है। मोटोरोला के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कंपनी फैंस को तगड़ा कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें आपको रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का इनर सेल्फी कैमरा और आउटर डिस्प्ले में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। Razr Fold को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए आपको 80W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article