टेक एंड गैजेट्स

6.9 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Motorola का मुड़ने वाला फोन, DSLR जैसा है कैमरा

Motorola Razr 50 Ultra: फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 चिपसेट, 12 जीबी LPDDR5X की रैम और 512 जीबी की UFS 4.0 स्टोरेज पैक की गई है। मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में दमदार कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Image

Motorola Razr 50 Ultra (image-Motorola)

KEY HIGHLIGHTS
  • 50+50MP प्राइमरी कैमरा
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 चिपसेट
  • 12 जीबी LPDDR5X की रैम

Motorola Razr 50 Ultra Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने नया मुड़ने वाला फोन मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 चिपसेट और 12 जीबी तक रैम से लैस किया गया है। फोन में IPX8 रेटिंग के साथ 4,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में दमदार कैमरा सेटअप और शानदार डिस्प्ले का सपोर्ट भी है।

Motorola Razr 50 Ultra Price: कीमत

  • 12GB + 512GB- 99,999 रुपये
  • मिडनाइट ब्लू, स्प्रिंग ग्रीन और पीच फज रंग

Motorola Razr 50 Ultra Specifications: स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले और 4 इंच का फुल-एचडी+ LTPO pOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, दोनों डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और पीछे की तरफ वेगन लेदर कोटिंग मिलती है, वहीं फ्रेम एल्युमिनियम से बना है।

पावर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 चिपसेट, 12 जीबी LPDDR5X की रैम और 512 जीबी की UFS 4.0 स्टोरेज पैक की गई है।

Motorola Razr 50 Ultra: कैमरा

मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में दमदार कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ कई एआई फीचर्स भी हैं।

Motorola Razr 50 Ultra: बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 4,000mAh की बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाइप-सी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article