Jio के नए प्लान ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत, अब नहीं लेना पड़ेगा 28 दिन वाला प्लान
रिलायंस जियो एक देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो ने कुछ दिन पहले अपने पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान जोड़ा है जिसने 28 दिनों की शॉर्ट टर्म वैलिडिटी का झंझट खत्म कर दिया है। इस सस्ते प्लान में कई सारे धांसू ऑफर दिए जा रहे हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 6 2026, 12:38 IST
Image Credit : Digit01 / 07
अगर आपके फोन में जियो का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर है। जियो के पास 51 करोड़ लोगों का बड़ा यूजर बेस मौज है और अब कंपनी अपने इन ग्राहकों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
Image Credit : Digit02 / 07
अगर आप अभी तक सस्ते प्लान में मिलने वाली 28 दिन की वैलिडिटी से परेशान थे तो अब आपकी यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो गई है। जियो ने अब एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें 28 दिन से ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। अच्छी बात यह है कि अब यूजर्स को महंगे प्लान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Image Credit : Digit03 / 07
जियो अपने मोबाइल यूजर्स के लिए 450 रुपये का एक किफायती प्लान लेकर आया है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 36 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो 84 दिन या फिर 90 दिन वाला प्लान नहीं खरीदना चाहते।
Image Credit : Digit04 / 07
Jio के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें यूजर्स को 36 दिनों के लिए सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit05 / 07
इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले दूसरे फायदों की बात करें तो इसमें कंपनी ढेर सारा डेटा भी उपलब्ध करा रही है। आपको प्लान में 36 दिनों के लिए कुल 72GB हाईस्पीड डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Image Credit : Digit06 / 07
जियो के इस सस्ते अफोर्डेबल प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आपको 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का फ्री एक्सेस दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें आपको जियो एआई क्लाउड का 50GB फ्री एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 18 महीने के लिए Google Gemeini Pro का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
Image Credit : Digit07 / 07
अगर आपको इससे ज्यादा दिन की वैलिडिटी चाहिए तो आप जियो का 999 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है।