टेक एंड गैजेट्स

Motorola के इस फोन की कीमत में हुई भारी कटौती, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब

Motorola Edge 60 Fusion 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Image

Motorola Edge 60 Fusion 5G

Photo : Times Now Digital

स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Motorola Edge 60 Fusion 5G अपने सेगमेंट में एक बढ़िया फोन है और फिलहाल इस पर शानदार ऑफर मिल रहा है। यह फोन अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर कम कीमत में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की लॉन्च कीमत 20,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर और कार्ड डिस्काउंट का फायदा उठाकर ग्राहक इसे और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

बैंक और कार्ड ऑफर से और कम होगी कीमत

Flipkart पर इस फोन पर करीब 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 19,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है। ऐसे में यह स्मार्टफोन लगभग 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध

अगर ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते तो Flipkart पर EMI विकल्प भी उपलब्ध है। इसकी EMI करीब 3,334 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जिसे 6 महीने की अवधि के लिए लिया जा सकता है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 15,950 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

कैमरा और डिस्प्ले की खासियत

Motorola Edge 60 Fusion 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जा सकती है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित MotoUI पर चलता है और इसमें MotoAI फीचर्स जैसे AI Magic Eraser, Editor और Circle to Search भी दिए गए हैं।

बैटरी और अन्य फीचर्स

फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है। साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article