टेक एंड गैजेट्स

50MP सेल्फी कैमरा, 125W चार्जिंग और AI फीचर के साथ लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Pro, कीमत सिर्फ इतनी

Motorola Edge 50 Pro Launched in India: दुनिया के पहले पैनटोन-वैलिडेटेड स्मार्टफोन कैमरे के रूप में जाना जाने वाला, एज 50 प्रो कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। जिसमें एआई-संचालित प्रो-ग्रेड कैमरा और पैनटोन स्किनटोन-वैलिडेटेड डिस्प्ले शामिल है।

Image

Motorola Edge 50 Pro

Motorola Edge 50 Pro Launched in India: मोटोरोला ने बुधवार को भारत में अपने दमदार फोन मोटो एज 50 प्रो को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस किया गया है। मोटो के नए फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा और 4,500mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में जेनरेटिव एआई फीचर्स भी हैं। फोन में वायरलैस चार्जिंग, प्रीमियम डिजाइन और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

Motorola Edge 50 Pro: कीमत

मोटोरोला एज 50 प्रो के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है, और यह स्मार्टफोन 9 अप्रैल से फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री पर होगा। फोन भारत में तीन कलर ऑप्शन- एसीटेट फिनिश के साथ मून लाइट पर्ल, लक्स लैवेंडर और सिलिकॉन वेगन लेदर फिनिश के साथ ब्लैक ब्यूटी में उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 50 Pro: स्पेसिफिकेशन

दुनिया के पहले पैनटोन-वैलिडेटेड स्मार्टफोन कैमरे के रूप में जाना जाने वाला, एज 50 प्रो कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। जिसमें एआई-संचालित प्रो-ग्रेड कैमरा और पैनटोन स्किनटोन-वैलिडेटेड डिस्प्ले शामिल है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी pOLED स्क्रीन है। इसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Motorola Edge 50 Pro: कैमरा

मोटोरोला एज 50 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 50MP सेंसर है।

Motorola Edge 50 Pro: बैटरी और चार्जिंग

स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 125W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग भी है। 12GB रैम वैरिएंट के साथ 125W चार्जर और 8GB रैम ऑप्शन के साथ बॉक्स में 68W चार्जर मिलता है। फोन में पावर शेयरिंग की भी सुविधा है। यानी आप इस फोन के साथ किसी दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article