टेक एंड गैजेट्स

इस दिन भारत में लॉन्च होगा Moto Razr 50 Ultra, अमेजन पर हुई पुष्टि, जानें फीचर्स

Moto Razr 50 Ultra: मोटो रेजर 50 अल्ट्रा में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट, 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलेगा। वहीं फोन की बैटरी क्षमता की बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी पैक की गई है। इसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।

Image

Moto Razr 50 Ultra

KEY HIGHLIGHTS
  • मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट
  • 50+50+32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा

Moto Razr 50 Ultra: मोटोरोला ने एक दिन पहले ही अपने फोल्डेबल फोन मोटो रेजर 50 अल्ट्रा को घरेलू मार्केट में पेश किया है। अब इस फोन को 4 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अमेजन लिस्टिंग से इसकी पुष्टि हो गई है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट और 50-50 मेगापिक्सल वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली दमदार डिस्प्ले और 15 वॉट की रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी।

Moto Razr 50 Ultra: संभावित कीमत

हालांकि, अब तक फोन की भारत में कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस फोन को ग्लोबल और घरेलू मार्केट में CNY 5,699 (लगभग 66,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। भारत में भी इसे 60 से 70 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है।

Moto Razr 50 Ultra: स्पेसिफिकेशन

जैसे कि हमने बताया फोन पहले ही घरेलू मार्केट में आ चुका है। भारत में भी इसे इन्हीं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस किया जा सकता है। चीन में मोटो रेजर 50 अल्ट्रा को एल्युमिनियम फ्रेम के साथ 6.9 इंच की pOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 4 इंच की pOLED कवर डिस्प्ले से लैस किया गया है। दोनों डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

मोटो रेजर 50 अल्ट्रा में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट, 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलेगा। वहीं फोन की बैटरी क्षमता की बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी पैक की गई है। इसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।

Moto Razr 50 Ultra: कैमरा

मोटो रेजर 50 अल्ट्रा में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article