स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G86 Power 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6,720mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट से लैस किया गया है। इसके अलावा फोन में IP68+IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और 128GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Moto G86 Power 5G भारत में लॉन्च: जानें कीमत और उपलब्धता
Moto G86 Power 5G को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 17,999 की कीमत पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 6 अगस्त से Motorola India की वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रस और स्पेलबाउंड जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में खरीद सकेंगे।
Moto G86 Power 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Moto G86 Power 5G में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोलूशन 1,220x2,712 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। HDR10+ सपोर्ट के साथ इसे SGS सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है, जो लो ब्लू लाइट और लो मोशन ब्लर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करता है।
फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 15 आधारित Hello UI पर काम करता है, जो यूजर्स को फास्ट और कस्टमाइज्ड अनुभव देता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा (मैक्रो मोड के साथ) और एक 3-in-1 फ्लिकर सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं, जो Dolby Audio और Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।
6,720mAh की बड़ी बैटरी
फोन में 6,720mAh की बैटरी है जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल नैनो सिम, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस के साथ पेश किया है।
