मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)
दिग्गज स्मार्टफोन मेंकर कंपनी मोटोरोला की तरफ से हाल ही में बाजार में Moto G67 Power 5G को मार्केट में पेश किया गया था। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को मिडरेंज सेगमेंट में पेश किया था। अगर आप 15 हजार रुपये के सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Moto G67 Power 5G की सेल भारतीय बाजार में शुरू हो गई है।
Moto G67 Power 5G की आज यानी 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। मोटोरोला अपने ग्राहकों को फर्स्ट सेल ऑफर में डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है। इसके साथ ही आपके पास इसे EMI पर खरीदने का भी ऑप्शन रहेगा। आइए आपको इसके बारे में पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।
Motorola की तरफ से Moto G67 Power 5G को बाजार में सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये है। इसके अलावा इसमें आपको PANTONE Cilantro, Curacao Blue और Parachute Purple कलर ऑप्शन मिलने वाला है।
आप फर्स्ट सेल में ही इसे तगड़े ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। IDFC बैंक की तरफ से इस फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 784 रुपये की EMI पर खरीद कर घर ले जा सकेंगे।