टेक एंड गैजेट्स

7,000mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा और 256GB की स्टोरज, भारत में लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन

इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जो कि Sony LYT-600 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा लेंस भी 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है।

Image

Moto G67 Power 5G/Photo-moto

यदि आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और उसमें कई सारे फीचर्स मिलें तो आपके लिए Moto G67 Power 5G बाजार में आ चुका है। Moto G67 Power 5G के साथ आपको 7,000mAh की जंबो बैटरी मिलती है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का कैमरा और शानदार डिस्प्ले मिलती है। आइए इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं...

Moto G67 Power 5G की कीमत

Moto G67 Power 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत कंपनी ने अभी नहीं बताई है, लेकिन यह कहा है कि लॉन्चिंग ऑफर के तहत Moto G67 Power 5G के बेस वेरियंट को 1,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Moto G67 Power 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

Moto G67 Power 5G की स्पेसिफिकेशन

Moto G67 Power 5G में डुअल सिम कार्ड के साथ एंड्रॉयड 15 आधारित Hello UX है। इसके अलावा कंपनी ने 1 ओएस अपडेट और तीन साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) LCD स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के साथ HDR10+ के साथ गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन के साथ MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप प्रोटेक्शन है।

फीचर्सडीटेल
कीमत₹15,999 (8GB + 128GB) इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत ₹14,999
सेल की तारीख12 नवंबर 2025 से, कंपनी की वेबसाइट और Flipkart पर
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 2 (4nm, ऑक्टा-कोर, 2.4GHz क्लॉक स्पीड)
रैम8GB (RAM Boost 4.0 के साथ 24GB तक एक्सपैंडेबल)
स्टोरेज128GB / 256GB
रियर कैमराट्रिपल कैमरा सेटअप: • 50MP Sony LYT-600 (f/1.8) मेन सेंसर • 8MP अल्ट्रावाइड (f/2.2) • “Two-in-One Flicker” कैमरा
फ्रंट कैमरा32MP (f/2.2)
बैटरी7,000mAh सिलिकॉन कार्बन
डिस्प्ले 6.7-इंच Full-HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Corning Gorilla Glass 7i
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 पर आधारित Hello UX
कलर्स Pantone Parachute Purple, Pantone Blue Curacao, Pantone Cilantro
अन्य फीचर्सIP64 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर (Dolby Atmos), Google Gemini AI, फिंगरप्रिंट स्कैनर, मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप प्रोटेक्शन

Moto G67 Power 5G में क्वॉलकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU मिलेगा। फोन में 8 जीबी तक रैम मिलेगी जिसे 24 जीबी तक वर्चुअल तौर पर बढ़ाया जा सकेगा। फोन में गूगल जेमिनी एआई वॉयस कमांड भी मिलेगा।

Moto G67 Power 5G का कैमरा

Moto G67 Power 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जो कि Sony LYT-600 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसरा लेंस भी 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है।

Moto G67 Power 5G की बैटरी

Moto G67 Power 5G में 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou है। इसमें डॉल्बी स्पीकर के साथ हाई रेज ऑडियो है। Moto G67 Power 5G को IP64 की रेटिंग मिली है और वीगन लेदर फिनिशिंग है। Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है जिसके साथ 30W की फास्ट चार्जिंग है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article