टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Moto G24 Power, कम कीमत में मिलेंगे कई महंगे फीचर्स, दो दिन का बैटरी बैकअप

Moto G24 Power: मोटो जी24 पावर में एंड्रॉइड 14 पर माई यूएक्स ओएस मिलता है। फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.56 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में 8 जीबी तक LPDR4x रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Image

Moto G24 Power

Moto G24 Power Launched In India: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए किफायती फोन मोटो जी24 पावर को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर मिलता है। फोन में IP52 वॉटर-रिपेलेंट डिजाइन और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Moto G24 Power: कीमत और डिजाइन

भारत में Moto G24 Power की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। इस कीमत पर बेस 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। फोन ग्लेशियर ब्लू और इंक ब्लू कलर में आता है। इसे 7 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के दौर पर कंपनी पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 750 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

Moto G24 Power: डिस्प्ले और प्रोसेसर

मोटो जी24 पावर में एंड्रॉइड 14 पर माई यूएक्स ओएस मिलता है। फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.56 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में 8 जीबी तक LPDR4x रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर पैक किया गया है।

Moto G24 Power: कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटो जी24 पावर डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी और एफ/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी और वीडियो कॉल को फोन में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट सेंसर मिलता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ, जीपीएस, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article