टेक एंड गैजेट्स

Amazon Prime हुआ महंगा! ज्यादा पैसे नहीं देने पर देखने पड़ेंगे विज्ञापन, जानें कीमत

Amazon Prime: यदि आप विज्ञापन नहीं देखना चाहते हैं, तो अमेजन यूएस प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त 2.99 डॉलर प्रति माह के लिए एक नया प्लान पेश कर रहा है। अन्य देशों के लिए कीमतें बाद में शेयर की जाएंगी। इसके लिए कंपनी विज्ञापन-फ्री विकल्प चुनने के लिए एक ईमेल भी भेजेगी।

Image

Amazon Prime Video

Amazon Prime: अगर आप अमेजन प्राइम यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। कंपनी ने 29 जनवरी से नए फैसले को लागू कर दिया है, जिसमें वीडियो कंटेंट के बीच में विज्ञापन दिखाए जाना शामिल है। यदि यूजर्स विज्ञापन नहीं देखना चाहते तो उन्हें एक्स्ट्रा पेमेंट करना होगा। बता दें कि वीडियो कंटेंट के अलावा प्राइम यूजर्स को फास्ट शिपिंग, विशेष डील, प्राइम डे पर अतिरिक्त छूट और अन्य फायदे मिलते हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो

बता दें कि ओटीटी के लिए नेटफ्लिक्स के बाद प्राइम वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। जो हिट फिल्में, अमेजन ओरिजिनल और लाइव स्पोर्ट्स जैसा कंटेंट देता है। अब अमेजन कंटेंट को और भी मजेदार बनाने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो शो और फिल्मों में कुछ विज्ञापन शामिल करना जारी कर रहा है। यह सबसे पहले यू.एस., यू.के., जर्मनी और कनाडा में शुरू होगा, उसके बाद वर्ष के अंत में फ्रांस, इटली, स्पेन, मैक्सिको और ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य देशों में शुरू होगा। भारत में बदलाव कब लागू होंगे, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

प्राइम यूजर्स को क्या करना होगा?

यदि आप भी प्राइम यूजर्स हैं तो चिंता न करें, प्राइम वीडियो की कीमत 2024 में नहीं बदलेगी। हालांकि, यदि आप विज्ञापन नहीं देखना चाहते हैं, तो अमेजन यूएस प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त 2.99 डॉलर प्रति माह के लिए एक नया प्लान पेश कर रहा है। अन्य देशों के लिए कीमतें बाद में शेयर की जाएंगी। इसके लिए कंपनी विज्ञापन-फ्री विकल्प चुनने के लिए एक ईमेल भी भेजेगी।

ये है कंपनी का नया प्लान

अमेजन ने प्राइम में सुधार जारी रखने, समय के साथ और अधिक लाभ और फीचर्स जोड़ने का वादा किया है। कंपनी अपने कंटेंट की पेशकश को बढ़ाने के लिए नया बदलाव कर रही है। आसान भाषा में समझें तो कंपनी पैसा नहीं देने वाले यूजर्स को विज्ञापन दिखाएगा जबकि भुगतान करने वाले यूजर्स बिना किसी बाधा के कंटेंट का मजा ले सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article