टेक एंड गैजेट्स

New Rule July 2024: जुलाई से होंगे ये बदलाव, सिम कार्ड खरीदने से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक पर होगा असर

New Rule July 2024: 1 जुलाई से सिम कार्ड खरीदने और मोबाइल रिचार्ज में बड़े बदलाव होने वाले हैं। ये बदलाव वित्तीय नियमों में भी होंगे। कुछ महत्वपूर्ण बदलावों में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के नियम, प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में बदलाव, और KYC प्रक्रिया का सख्ती से पालन शामिल हैं।

Image

New Rule July 2024 (image-Istock)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट
  • 3 जुलाई से महंगा होगा रिचार्ज कराना
  • सिम पोर्ट के नियम बदलेंगे

New Rule July 2024: जुलाई से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। सिम कार्ड खरीदने की प्रक्रिया और मोबाइल रिचार्ज के नियमों में बदलाव शामिल हैं। सिम कार्ड के लिए KYC प्रक्रिया सख्त होगी और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के नियम भी बदलेंगे। इसके अलावा बैंकिंग से जुड़े नियम भी संशोधित होंगे, जिससे वित्तीय लेन-देन पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं जुलाई में ही नई टैरिफ की कीमतें लागू होंगी। चलिए जानते हैं जुलाई में होने वाले मुख्य बदलाव के बारे में...

MNP के नियमों में बदलाव

एक जुलाई से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी जिसे हम MNP भी कहते हैं, के नियम बदल जाएंगे। ट्राई ने सिम स्वैप फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए यह बदलाव किए हैं। इसमें यदि यूजर्स नई सिम खरीदता है या सिम पोर्ट कराना है तो उसे टेलीकॉम कंपनी बदलने के लिए कम से कम सात दिन का इंतजार करना पड़ेगा। यानी इससे पहले सिम को पोर्ट नहीं किया जा सकेगा।

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट

1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में भी बदलाव हो रहा है। इसमें नया भारत बिल पेमेंट सिस्टम लाया गया है। यानी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा।

3 जुलाई से महंगा होगा रिचार्ज कराना

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वीआई ने रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। टैरिफ प्लान की नई कीमतें 3 जुलाई से लागू होंगी। टेलीकॉम कंपनियों ने 10% से 20% कीमतें बढ़ाई हैं। जियो दो पॉपुलर रिचार्ज प्लान को बंद भी किया है। वहीं अनलिमिटेड फ्री 5G ऑफर को लेकर भी बदलाव किया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article