टेक एंड गैजेट्स

5,799 रुपये में लॉन्च हुआ धांसू मिलिट्री ग्रेड स्मार्टफोन, Redmi, Vivo, Oppo की बढ़ी टेंशन

आपको बात दें कि आईटेल ने इस स्मार्टफोन को उन ग्राहोकं को लेकर डिजाइन किया है जिन्हे लो बजट में एक पावरफुल स्मार्टफोन चाहिए। आईटेल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में ग्राहकों को काफी कुछ ऑफर किया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

itel Smartphone

इस सस्ते अफोर्डेबल स्मार्टफोन में स्मार्टफोन यूजर्स को काफी कुछ मिलने वाला है। (फोटो क्रेडिट-fonearena)

अगर आप लोब बजट में एक दमदार स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईटेल ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईटेल का लेटेस्ट स्मार्टफोन itel ZENO 20 Max है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी के कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया ह। इसमें आपको कम कीमत में शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

आपको बात दें कि आईटेल ने इस स्मार्टफोन को उन ग्राहोकं को लेकर डिजाइन किया है जिन्हे लो बजट में एक पावरफुल स्मार्टफोन चाहिए। आईटेल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में ग्राहकों को काफी कुछ ऑफर किया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

itel ZENO 20 Max एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें आपको 6000 रुपये से भी कम कीमत में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरैबिलिटी मिलती है। कंपनी ने इस समार्टफोन को बाजार में 5,799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसमें आपको IP54 रेटिंग भी दी गई है जिससे पानी के छीटे पड़ने पर भी फोन पूरी तरह से सेफ रहेगा। itel ZENO 20 Max में आपको Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं।

itel ZENO 20 Max के फीचर्स

itel ZENO 20 Max में आपको 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में Dynamic Bar और Always-on Display जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। डायनेमिक बार में आपको बैटरी स्टेटस, नोटिफिकेशन्स और कॉल अलर्ट्स की जानकारी मिलेगी। ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसमें DTS पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी दी है।

itel ZENO 20 Max के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिससे आप डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग बेहद आसानी से कर पाएंगे। स्मार्टफोन में आपको 3GB और 4GB रैम का ऑप्शन दिया गया है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन में यूजर्स को वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन में मिलने वाली स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए इस अफोर्डेबल प्राइस में13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन के बॉक्स में आपको 10W का चार्जर मिलेगा।

itel ZENO 20 Max की कीमत

itel ZENO 20 Max में दो वेरिएंट मिलता है। अगर आप 3GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 5,799 रुपये में मिलेगा। वहीं अगर आप 4GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 6,169 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article