Samsung Galaxy S26 Ultra आने से पहले Galaxy S25 Ultra की धड़ाम हुई कीमत, यहां हुआ बड़ा Price Cut
Samsung Galaxy S25 Ultra की एक बार फिर से कीमत में बड़ी कटौती हुई है। अगर आप 200 मेगापिक्सल वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो अब आपके पास खरीदारी का शानदार मौका है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 8 2026, 16:39 IST
Image Credit : Digit01 / 10
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरियन टेकट जायंट सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत में नए साल के मौके पर अब तक की सबसे बड़ी कटौती हुई है।
Image Credit : Digit02 / 10
200 मेगापिक्सल कैमरे वाले Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत डेढ़ लाख के करीब है इसलिए ज्यादातर लोग इसे खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन सेल या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट की बड़ी सेल का इंतजार करते हैं।
Image Credit : Digit03 / 10
हालांकि अब फ्लिपकार्ट और अमेजन ने साल की शुरुआत में ही Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ा डिस्काउंट दे दिया है। अब आप इसे नॉर्मल एंड्रॉयड की कीमत में भी खरीद सकते हैं। आइए आपको इस प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Image Credit : Digit04 / 10
आपको बता दें कि सैमसंग जनवरी महीने में Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर सकता है। नए फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन के दस्तक देने से पहले ही Samsung Galaxy S25 Ultra की धड़ाम हो चुकी है।
Image Credit : Digit05 / 10
फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब आप ऑफर में आप अच्छी खासी बचत के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर अभी 13% का डिस्काउंट दे रहा है।
Image Credit : Digit06 / 10
इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे अभी 17000 रुपये की बचत के साथ सिर्फ 1,12,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप Axis Bank Flipkart Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 10
फ्लिपकार्ट के इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद भी आपके पास हजारों रुपये बचाने का शानदार मौका है। आप कंपनी के एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra को खरीदने के लिए अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो 57,400 रुपये तक की बचत कर पाएंगे।
Image Credit : Digit08 / 10
हालांकि आपको एक्सचेंज ऑफर में इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आप इसमें 25-30 हजार रुपये की भी बचत कर लेते हैं तो आप इस 200 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 82,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
Image Credit : Digit09 / 10
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है। फोन में आपको ग्लास बैक पैनल मिलता है। पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसें IP68 की रेटिंग दी गई है। स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है जिसमें डायनेमिक एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉय़ 15 पर रन करता है।
Image Credit : Digit10 / 10
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में चार कैमरे मिलते हैं जिसमें 200+10+50+50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।