Microsoft AI tool: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर पिछले कुछ समय में टेक कंपनियों के बीच में होड़ सी मची हुई है। जहां एक तरफ OpenAI लगातार नए-नए एआई टूल रही है वहीं एलन मस्क आए दिन XAI पर नए-नए फीचर्स जोड़ रहे हैं। अब इस कड़ी में दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का भी नाम जुड़ गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने नया एआई टूल Copilot 3D पेश कर दिया है। अगर आप नई-नई फोटो बनाने का शौक रखते हैं तो यह आपके काफी उपयोगी होने वाला है।
Microsoft Copilot 3D की मदद से आप किसी भी 2D फोटो को 3D में बदल सकते हैं। यह नया एआई टूल आपको डिजाइन और विजुअल क्रिएशन में काफी बड़ी मदद करने वाला है। माइक्रोसॉफ्ट के इस एआई टूल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बिगनर यूजर्स भी इसे आसानी से इस्तेमाल करके 3D आउटपुट को जनरेट कर सकते हैं।
गूगल अकाउंट से करना होगा लॉगिन
आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल अभी इस नए एआई फीचर को कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए ही पेश किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स को इसे बेहतर रिजल्ट के लिए डेस्कटॉप पर इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यह एआई टूल उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है जो नए कॉन्सेप्ट और नए आइडिया पर काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप इस एआई टूल को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने माइक्रोसॉफ्ट या फिर गूगल अकाउंट से साइनअप करना होगा। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं।
- Microsoft Copilot 3D को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Copilot.com पर जाएं।
- अब आपको ऊपर बाई साइड पर दिए गए साइडबार बटन पर क्किल करना होगा।
- अब आपको लैब्स सेक्शन पर जाकर टैप करना होगा।
- अब आको Copilot 3D के नीचे Try Now का बटन मिलेगा इस पर टैप करके इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
