OnePlus 13R Discount Offer: वनप्लस ने पिछले कुछ समय में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास खरीदारी का शानदार मौका है। वनप्लस के लेटेस्ट OnePlus 13R पर इस समय बंपर डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। अगर आप अभी इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले क्वालिटी मिलती है।
अगर आप 40 हजार से 45 हजार के बजट में कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो OnePlus 13R एक बेस्ट ऑप्शन है। इस स्मार्टफोन में मिलने वाला कैमरा सेटअप DSLR लेवल की फोटो क्लिक करके देता है। अगर आप फोटोग्राफी या फिर कंटेंट क्रिएटर हैं तो यह स्मार्टफोन आपको जमकर इंप्रेस करने वाला है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट देशभर के करोड़ों ग्राहकों को OnePlus 13R को सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जाने का मौका दे रहा है। इसमें आपको फ्लैट डिस्काउंट को ऑफर किया ही जा रहा है इसके साथ ही आपको दूसरे कई ऐसे ऑफर्स भी मिलेंगे जिसमें आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। आइए आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
सस्ते में मिलेगा OnePlus 13R
Flipkart में OnePlus 13R को इस समय 51,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इसकी कीमत पर बड़ी कटौती कर दी है। फ्लिपकार्ट अभी इस पर पूरे 15% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ अब इसकी कीमत सिर्फ 43,999 रुपये रह गई है। मतलब अगर आप सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदारी करते हैं तो भी 8000 रुपये की बचत कर लेंगे।
फ्लिपकार्ट इस पर कुछ दूसरे ऑफर्स भी दे रहा है। अगर आप खरीदारी के लिए Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% तक का कैशबैक ऑफर मिल जाएगा। कंपनी समय-समय पर इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी देती है। अगर आपकी खरीदारी के दौरान एक्सचेंज ऑफर लाइव रहता है तो आप हजारों रुपये की बचत के साथ खरीदारी कर पाएंगे।
OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन्स
- इस स्मार्टफोन को इसी साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें एल्यमिनियम फ्रेम दिया है।
- पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP65 की रेटिंग मिलती है।
- इस फोन में 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है जिसमें 120Hz और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है।
- डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
- इसमें आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50+50+8 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
