Apple की iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग इसी महीने हुई है। फोन की बिक्री भी भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में शुरू हो गई है। इस सीरीज में चार मॉडल iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। भारत में ये डिवाइस Apple और अधिकृत रिटेलर्स के माध्यम से उपलब्ध हैं, लेकिन यहां कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तुलना में अधिक हैं।
आयात शुल्क, GST और वितरण लागत के कारण भारतीय रिटेल कीमतें अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जैसे देशों की तुलना में काफी अधिक होती हैं। आइए जानते हैं कि भारत के मुकाबले किन-किन देशों में iPhone की कीमत कम है...
भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमतें (256GB वर्जन)
iPhone 17 – ₹82,900
iPhone Air – ₹1,19,900
iPhone 17 Pro – ₹1,34,900
iPhone 17 Pro Max – ₹1,49,900
अमेरिका (USA)
iPhone 17 (256GB): $799 ≈ ₹66,800
iPhone Air: $999 ≈ ₹83,400
iPhone 17 Pro और Pro Max भी भारत की तुलना में सस्ते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (Dubai)
iPhone 17 (256GB): AED 3,399 ≈ ₹62,900
iPhone Air: AED 4,299 ≈ ₹74,800
Pro मॉडल भी भारतीय कीमतों से कम।
सिंगापुर
iPhone 17 (256GB): SGD 1,299 ≈ ₹74,100
iPhone Air: SGD 1,599 ≈ ₹91,000
हांगकांग
iPhone 17: HK$ 6,899 ≈ ₹73,800
iPhone Air: HK$ 8,599 ≈ ₹ 98,166
वियतनाम
iPhone 17 (256GB): VND 24,999,000 ≈ ₹79,900
iPhone Air: VND 31,999,000 ≈ ₹1,01,500
