टेक एंड गैजेट्स

Lava Storm 5G: लावा ने भारत में लॉन्च किया नया 5G फोन, कम कीमत में मिलेंगे कई महंगे फीचर्स

Lava Storm 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का टॉकटाइम देती है।

Image

Lava Storm 5G

Lava Storm 5G Launched In India: घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने गुरुवार को अपने नए 5G फोन Lava Storm 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दमदार फीचर्स और 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ 8 जीबी रैम में पेश किया गया है। फोन दो कलर वेरियंट 'गेल ग्रीन' और 'थंडर ब्लैक' में लॉन्च किया गया है। इसमें 50MP कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।

Lava Storm 5G की कीमत

लावा के नए स्मार्टफोन को दो कलर वैरियंट 'गेल ग्रीन' और 'थंडर ब्लैक' और सिंगल 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इसकी कीमत 13,499 रुपये है। फोन को चुनिंदा बैंक ऑफर्स के साथ 11,999 रुपये की विशेष शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 28 दिसंबर से अमेजन और लावा की ऑफिशियल वेबसाइट से होगी।

Lava Storm 5G की स्पेसिफिकेशन

लावा के नए 5जी फोन को डुअल-सिम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट है। कंपनी फोन के साथ 2 साल के एंड्रॉयड अपडेट देने वाली है। यानी एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 भी इसको मिलेगा। फोन में 6.78 इंच फुल-HD+ 2.5D डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।

Lava Storm 5G की परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट मिलता है। इसमें 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Lava Storm 5G का कैमरा और बैटरी

Lava Storm 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। नए लावा स्टॉर्म 5G में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का टॉकटाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article