टेक एंड गैजेट्स

स्वदेशी कंपनी Xiaomi, Vivo, Oppo की बढ़ाएगी टेंशन, जल्द लॉन्च होगा दो डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

कंपनी की तरफ से अभी तक अपमकिंग स्मार्टफोन का नाम या फिर लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब लावा की तरफ से डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पेश किया जा रहा है।

Lava Smartphone

लावा जल्द लॉन्च करेगा डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Lava)

स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी की तरफ से ज्यादातर फोन्स बजट और मिड रेंज सेगमेंट में ही उतारे गए हैं। लावा की अग्नी सीरीज को भारतीय बाजार में अच्छा खासा रिस्पॉस भी मिला। अब कंपनी इसी कड़ी एक तगड़ा स्मार्टफोन लाने जा रही है। लावा का अपकमिंग स्मार्टफोन चाइनीच स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi, Redmi, Vivo, Oppo और Realme को सीधी टक्कर देगा।

कंपनी की तरफ से अभी तक अपमकिंग स्मार्टफोन का नाम या फिर लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब लावा की तरफ से डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पेश किया जा रहा है। कंपनी ने इससे पहले साल 2024 में डुअल स्क्रीन के साथ Lava Blaze Duo और Lava Agni 3 5G को लॉन्च किया था।

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन का ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया गया है। कंपनी के टीजर में स्मार्टफोन की झलक भी देखने को मिली है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन में दो कैमरे मिलने वाले हैं और साथ ही साथ ही रियर कैमरे के साइड में एक स्क्रीन भी मिलेगी।

लावा के इस अपकमिंग स्मार्टफोन पर मिलने वाले सेंसर की बात करें तो इसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। डिस्प्ले का एक बड़ा फायदा यह होने वाला है कि फोटो क्लिक करते समय यह भी देख पाएंगे कि फोटो कैसी आ रही है। ऑफिशियल टीजर के मुताबिक लावा इस स्मार्टफोन को बहुत जल्द बाजार में लॉन्च करेगा।

Lava Blaze Duo 5G की डिटेल

लावा की तरफ से पिछले साल लॉन्च किए गए Blaze Duo 5G की बात करें तो आप इस स्मार्टफोन को 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस 3D डिस्प्ले मिलता है। इसके डिस्प्ले में आपको एमोलेड पैनल मिलता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके रियर में आपको 1.58 इंच की दूसरी स्क्रीन भी मिलती है।

इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इसके साथ आपको 8GB तक की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article