अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा अपने फैंस के लिए एक बेहद धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रही है। लावा का अपकमिंग स्मार्टफोन Lava Agni 4 होगा जो कि कल यानी 20 नवंबर 2025 को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन जमकर सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी चर्चा के पीछे एक बड़ा कारण इसमें मिलने वाला डिजाइन और फीचर्स हैं।
Lava Agni 4 बेहद स्टाइलिश डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है। सिर्फ डिजाइन ही नहीं इसमें तगड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इसलिए अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
Lava Agni 4 के डिजाइन की बात करें तो इसमें फैंस को मेटल फ्रेम बॉडी मिलने वाली है। इसके साथ ही इसके रियर में टॉप साइट में हॉरिजॉन्टल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो कि फोन को एक अट्रैक्टिव लुक देता है। इसके साथ ही इसमें मिनिमल डिजाइन और क्लीन लुक इसे प्रीमियम फील देता है। इसमें आपको राउंड कॉर्नर मिलने वाले हैं जिससे गेमिंज जैसे टास्क के दौरान शानदार ग्रिप मिलने वाली है।
लावा के इस स्मार्टफोन में यूजर्स को आईफोन की तरह एक एक्शन बटन भी मिलने वाला है। यह फीचर इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में पहुंचा देता है। यह एक कस्टमाइजेबल बटन होगा मतलब आप अपनी फेवरेट चीज को इस पर सेट कर सकते हैं। जैसे-बटन में आप कैमरा, टॉर्च, रिकॉर्डिंग, ऐप लॉन्च जैसी चीजों को जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं जिससे इन्हें वन क्लिक में एक्सेस कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह फीचर अभी तक सिर्फ हाई एंड स्मार्टफोन्स पर ही मिलता है।
Lava Agni 4 के स्पेसिफिकेशन्स
- लावा के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा जिस पर 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलेगा।
- फोटोग्रॉफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
- Lava Agni 4 में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 66W की फास्ट चार्जिंग से लैस होगी।
- आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा।
