Lata Mangeshkar Ram Aayenge AI Generated: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश की लोकप्रिय सिंगर रहीं लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे' गीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले देश के कई गायकों ने राम भजन गाए हैं, लेकिन इस बीच लता मंगेशकर की आवाज में एआई-जनरेटेड राम आएंगे भजन को सुनकर लोग उत्साहित हैं। एक यूजर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) पर ऑडियो शेयर करते हुए लिखा, एआई का अब तक का सबसे 'बेहतीरन उपयोग'।
जमकर शेयर कर रहे हैं लोग
ऑडियो वायरल होने के तुरंत बाद एक यूजर ने कमेंट किया- 'सच कहूं इससे अच्छा और कोई नहीं है असली वाला तो मैं कभी सुनता नहीं था लेकिन इसे पुरा सुना'। जिस यूजर्र ने सबसे पहले लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे' एआई-जनरेटेड गीत को यूट्यूब पर शेयर किया था, उसने लिखा कि यह नॉन कमर्शियल वीडियो उचित उपयोग के तहत ट्रांसफॉरमेशन उद्देश्यों के लिए सिंथेटिक आवाजें पेश करता है। स्पेशल व्यक्तियों की नकल करने का इरादा नहीं है।
यह ओपन-सोर्स टूल और मेरी साउंड इंजीनियरिंग का मिश्रण है। संगीत और उसके रचनाकारों के प्रति सम्मान और प्रशंसा के साथ तैयार किया गया। बता दें की लता मंगेशकर की की 92 वर्ष की आयु में 6 फरवरी 2022 को मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम से मृत्यु हो गई.
ओरिजिनल गीत
ओरिजिनल गीत स्वाति मिश्रा ने गाया है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी प्रशंसा मिली। पीएम ने उनका वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा था कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का यह भक्तिमय भजन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है।
