रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय पूरे देश में करीब 50 करोड़ यूजर्स हैं। कंपनी हमेशा ही अपने सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स के जानी जाती रही है और यही वजह है कि आज एक बड़े यूजर बेस की फेवरेट कंपनी बन चुकी है। जियो अपने सभी ग्राहकों की जरूरतों को बखूबी समझता है इसलिए अपने पोर्टफोलियो में हर एक सेगमेंट के यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स को शामिल किया है।
जियो सिर्फ प्रीपेड यूजर्स ही नहीं बल्कि पोस्टपेड यूजर्स को भी शानदार प्लान्स ऑफर करती है। अगर आपके घर में कई लोग ऐसे जो जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको आज जियो का एक तगड़ा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं। जियो के पास पोस्टपेड यूजर्स के लिए कई सारे ऐसे प्लान्स भी मौजूद हैं जिसमें कंपनी धमाकेदार ऑफर्स देती है।
एक रिचार्ज में चलेंगे 4 सिम
जियो के पोस्टपेड प्लान्स की सबसे खास बात यह है कि कंपनी यूजर्स को ऐसे रिचार्ज ऑप्शन उपलब्ध कराती है जिससे सिर्फ एक प्लान लेकर 3-4 सिम कार्ड चलाए जा सकते हैं। प्लान में कंपनी न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा ऑफर करती है बल्कि यूजर्स को एंटरटेनमेंट के लिए ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए आपको जियो का एक ऐसा सस्ता प्लान बताते हैं जिससे आप एक साथ चार नंबर को एक्टिव रख सकते हैं।
प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा
जियो के पोर्टफोलियो में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 749 रुपये का एक धांसू पोस्टपेड प्लान मौजूद है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को एक महीने की वैलिडिटी ऑफर करती है। अगर आप इस प्लान खरीदते हैं तो आपको एक महीने के लिए अनिलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही जियो ग्राहकों को इस प्लान में पूरे महीने के लिए कुल 100GB इंटरनेट डेटा देता है।
जियो के इस प्लान में ग्राहकों को एक्स्ट्रा सिम कार्ड जोड़ने की सुविधा भी मिलती है। मतलब अगर आपके घर में कई लोग जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक ही प्लान से सभी लोग पूरे महीने अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं, इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ओटीटी ऐप्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। अगर आप एक्स्ट्रा सिम को जोड़ते हैं तो कंपनी हर एक सिम पर 5GB डेटा एक्स्ट्रा देती है।
OTT और टीवी चैनल्स की मिलेगी सुविधा
इसके अलावा इस 749 रुपये के पोस्टपेड प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में मिलने वाले ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को NEtflix और Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है। अमेजन प्राइम लाइट में आपको 2 साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके साथ ही आपको इसमें जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलेगा जिससे आप लाइव टीवी चैनल्स का भी लुत्फ उठा पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आप आप प्लान में 3 एक्स्ट्रा सिम ऐड करते हैं तो आपको हर एक सिम को जोड़ने के लिए 150 रुपये हर महीने चार्ज देना पड़ेगा।
