Gmail data transfer in Zoho Mail: Zoho Corporation की तरफ से लॉन्च किए गए स्वेदेशी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arratai ने कुछ ही दिन में जमकर पॉपलुर्टी बटोरी है। देखते-देखते यह इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया कि इसे वॉट्सऐप के अल्टरनेटिव के तौर पर भी देखा जाने लगा है। Arratai की पॉपुलर्टी के बाद अब Zoho के दूसरे टूल्स ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। Arratai के बाद जोहो के जिस टूल की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है Zoho Mail।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 'स्वदेशी ऐप अपनाएं' के संदेश के बाद देशभर में लोग अब ईमेल और ऑफिस वर्क के लिए भी देसी विकल्पों की ओर बढ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार के कई सारे मंत्री भी Zoho Mail पर स्विच हो चुके हैं। अगर आप Zoho Mail पर मेल आई बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कई लोग सिर्फ इस वजह से जोहो में नहीं शिफ्ट हो पा रहे हैं कि उन्हें टेंशन है कि Gmail के जरूरी मेल्स का क्या होगा? कहीं उनके इंपॉर्टेंट मेल्स डिलीट तो नहीं हो जाएंगे? और सबसे बड़ा सवाल कि आखिर Zoho Mail पर ईमेल्स को कैसे ट्रांसफर करें।
एक सेटिंग खत्म कर देगी पूरी टेंशन
अगर आप भी Zoho Mail पर स्विच करना चाहते हैं और इन सब सवालों की वजह से अब तक जोहो मेल ज्वॉइन नहीं किया है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअसल आपको बता दें कि आप सिर्फ एक सेटिंग ऑन करके अपने जीमेल में मौजूद जरूरी ईमेल्स को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
Gmail छोड़कर अगर आप Zoho Mail का उपयोग करने की सोच रहे हैं तो आपकी सभी टेंशन खत्म होने वाली है। Zoho Mail ज्वॉइन करने वाले ज्यादातर यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि जीमेल के ईमेल्स को कैसे ट्रांसफर करें? आपको बता दें इसके लिए आपको कोई बड़ी सेटिंग करने की जरूरत नहीं है। जोहो मेल्स में पुराने ईमेल्स लाने के लिए आपको सिर्फ एक सेटिंग में बदलाव करना होगा और फिर आपकी टेंशन खत्म हो जाएगी। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि Zoho Mail ज्वॉइन करने के बाद आपको अपना Gmali बंद करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Gmail से Zoho Mail पर ईमेल कैसे शिफ्ट करें?
- Zoho Mail में ईमेल्स फॉर्वर्ड करने के लिए सबसे पहले Gmail अकाउंट में लॉग इन करें।
- अब आपको जीमेल अकाउंट के दाई साइड पर ऊपर की तरफ Settings आइकन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको See All Settings सेलेक्ट करें।
- अब आपको सेटिंग में Forwarding and POP/IMAP का सेक्शन सेलेक्ट करना होगा।
- अब फॉरवार्डिंग सेक्शन मिलेगा यहां पर आपको अपना Zoho Mail ईमेल एड्रेस फिल करना होगा।
- अब आपको अपने नए Zoho Mail पर Gmail की ओर से कन्फर्मेशन लिंक भेजा जाएगा।
- जोहो मेल पर मिले लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके Gmail पर आने वाले सारे ईमेल्स फॉरवर्ड हो जाएंगे।
