टेक एंड गैजेट्स

JioFinance: जियो ने लॉन्च किया UPI ऐप, Gpay-PhonePay की बढ़ेंगी मुश्किलें, ऐसे करें डाउनलोड

JioFinance App With UPI: जियो फाइनेंस ऐप की मदद से इंस्टेंट डिजिटल अकाउंट खोल सकेंगे और बैंकिंग सर्विस का लाभ लिया जा सकेगा। इसके अलावा ऐप पर यूजर्स को इंश्योरेंस के लिए एक्सपर्ट से एडवाइजरी भी मिल सकेगी। कंपनी का कहना है कि यह व्यक्तियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया और एक क्लिक पर मनी मैनेजमेंट का एक्सेस देता है।

Image

JioFinance App in Beta Version

Photo : PTI

JioFinance App With UPI: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने भारत में अपनी नए ‘जियो फाइनेंस ऐप’ के बीटा वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार, जियो फाइनेंस ऐप यूपीआई पेमेंट, बिल पेमेंट और बीमा सलाह सहित डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इंटीग्रेशन देता है। हालांकि, इसे फिलहाल बीटा वर्जन के दौर पर पेश किया गया है। कंपनी इसमें सुधार के साथ इसका स्टेबल वर्जन पेश करेगी। जियो फाइनेंस ऐप (Jio Finance App) पर भविष्य में लोन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

गूगल-पे, फोन-पे को मिलेगी टक्कर

जियो फाइनेंस ऐप यूजर्स को फाइनेंस और बैंकिंग सर्विस के लिए ऑन इन वन प्लेटफार्म देता है। कंपनी का कहना है कि यह व्यक्तियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया और एक क्लिक पर मनी मैनेजमेंट का एक्सेस देता है। भविष्य के अपडेट में लोन जैसी सुविधाएं भी शामिल की जाएगी, जिसकी शुरुआत म्यूचुअल फंड पर लोन से होगी और बाद में होम लोन की शुरुआत होगी।

जियो फाइनेंस ऐप की मदद से इंस्टेंट डिजिटल अकाउंट खोल सकेंगे और बैंकिंग सर्विस का लाभ लिया जा सकेगा। इसके अलावा ऐप पर यूजर्स को इंश्योरेंस के लिए एक्सपर्ट से एडवाइजरी भी मिल सकेगी।

कैसे करें बीटा वर्जन डाउनलोड

हालांकि, जियो फाइनेंस ऐप का स्टेबल वर्जन अभी लॉन्च नहीं हुआ है। यदि आप इसका बीटा वर्जन डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको गूगल बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है और यहां से अकाउंट और डिवाइस प्रेफरेंस पर जाना है। यहां आपको बीटा प्रोग्राम का ऑप्शन मिलेगा। बीटा प्रोग्राम ज्वाइन करें और आप बीटा ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article