टेक एंड गैजेट्स

FIFA World Cup ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीम पर गुस्साए लोग, जिओ सिनेमा ने मांगी माफी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 21, 2022, 05:52 PM IST

FIFA World Cup 2022 का आगाज ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ जिसकी लाइव स्ट्रीम Jio Cinema पर भी दिखाई गई. इस लाइव स्ट्रीम में खलल के चलते लोगों का मजा किरकिरा हो गया और उन्होंने जिओ की खूब आलोचना की.

Image

ओपनिंग सेरेमनी में लाइव स्ट्रीम से परेशान लोगों ने सोशल मीडिया पर जिओ सिनेमा को खूब लताड़ा

KEY HIGHLIGHTS
  • जिओ सिनेमा की हुई जमकर आलोचना
  • फीफा वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीम बाधित
  • जिओ ने ट्विटर पर लोगों से मांगी माफी

Jio Cinema Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 शुरू हो चुका है और भारतीय दर्शकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन दर्शकों का ये मजा तब किरकिरा हो गया जब जिओ सिनेमा पर लोगों को कतर में हुए इस इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी की अलग-अलग लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिली. भारत में दर्शकों को जिओ सिनेमा पर फुटबॉल के इस सबसे बड़े इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल रही है. ओपनिंग सेरेमनी में लाइव स्ट्रीम से परेशान लोगों ने सोशल मीडिया पर जिओ सिनेमा को खूब लताड़ा, वहीं जिओ ने स्ट्रीमिंग के दौरान हुई परेशानियों के लिए लोगों से माफी मांगी है.

जिओ ने ट्वीट कर मांगी माफी

जिओ सिनेमा ने ट्विटर पर दर्शकों से माफी मांगते हुए लिख, “प्रिय जिओ सिनेमा फैन्स, हम आपको सबसे अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022 का मजा उठाने के लिए अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपग्रेड कर लें. हम लोगों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं.”

इन स्टार्स ने किया परफॉर्म

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में अमेरिकी लेजेंड एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन और बीटीएस म्यूजिक बैंड के जंगकुक ने जोरदार परफॉर्मेंस दीं. जहां फ्रीमैन ने इस सेरेमनी कर संचालन किया, वहीं बीटीएस के जुगकुक ने डीमर्स पर परफॉर्म किया. इस परफॉर्मेंस के दौरान ये डांसर्स से घिरे रहे और इन सभी डांसर्स ने ड्रीमर्स के अलावा शकीरा के वाका वाका और रिकी मार्टिन के आले आले आले पर शानदार प्रस्तुती दी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article