रिलायसं जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास देशभर में 50 करोड़ लोगों का एक बड़ा यूजरबेस है। जियो के पोर्टफोलियो में कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं जिसमें सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मिलते हैं। ग्राहकों की सहूलियत के लिए जियो ने अपने प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। अगर आपके फोन में जियो का सिम है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको जियो 3 ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। आपके लिए अच्छी बात यह है कि इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा समेत काफी कुछ ऑफर किया जाता है।
जियो अपने करोड़ों यूजर्स की जरूरत और सहूलियत का बखूबी ध्यान रखता है। जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है। यूजर्स की इसी डिमांड को देखते हुए कंपनी ने लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो के पोर्टफोलियो में अब आपको 56 दिन, 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 200 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले प्लान्स मिल जाते हैं।
आइए आपको 84 दिन वाले ऐसे प्लान्स बताते हैं जो कीमत में भी कम है और आप कई तरह की टेंशन से भी फ्री हो सकते हैं।
Jio Rs 1299 Plan
जियो अपने ग्राहकों को 1299 रुपये के रिचार्ज प्लान में पूरे 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। आप सिर्फ एक प्लान लेकर दो महीने से ज्याद दिनों के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं। इस प्लान में आपको 84 दिनों के लिए सभी मोबाइल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अगर आपको अधिक डेटा चाहिए तो आप 84 दिनों तक इसमें डेली 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। ओटीटी स्ट्रीमिंग लवर्स के लिए इसमें कंपनी नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है।
Jio Rs 1049 Plan
जियो के इस रिचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। प्लान में आपको सभी नेटवर्क के लिए इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। आप 84 दिन में कुल 168GB डेटा इस्तेमला कर पाएंगे। मतलब हर दिन आपको 2GB तक हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने वाली है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को SonyLIV और ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसके साथ ही इसमें आपको जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
Jio Rs 889 Plan
जियो के इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। इसमें मिलने वाले डेटा ऑफर की बात करें तो आप हर दिन 1.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। फ्री कॉलिंग और डेटा के साथ ही प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान के साथ Jio Saavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो आपको इसमें जियो टीवी का एक्सेस भी मिलेगा।
