टेक एंड गैजेट्स

6G Technology: जापान ने पेश किया दुनिया का पहला 6G डिवाइस, 5G से इतने गुना ज्यादा है स्पीड

World's First 6G Prototype Device: कंपनी के अनुसार, टेस्टिंग ने "100 गीगाहर्ट्ज और 300 गीगाहर्ट्ज बैंड में 100 मीटर तक की दूरी पर अल्ट्रा-हाई-स्पीड 100 जीबीपीएस ट्रांसमिशन" हासिल किया है। यानी यह डिवाइस 330 फीट (100 मीटर) तक की दूरी पर 100 गीगाबिट प्रति सेकंड (जीबीपीएस) पर डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। अगर 5G की औसत स्पीड से तुलना की जाए तो यह 500 गुना अधिक है।

Image

6G Technology

World's First 6G Prototype Device: जापान ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई क्रांति करते हुए नई जनरेशन टेक्नोलॉजी (6G Technology) को पेश किया है। जापान ने दुनिया की पहली 6G डिवाइस पेश की है। हालांकि यह एक प्रोटोटाइप डिवाइस है। दावा है कि यह 5G की स्पीड से 500 गुना फास्ट (100 गीगाबिट प्रति सेकंड) स्पीड से डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...

इस कंपनी ने पेश किया 6G डिवाइस

जापान की चार कंपनियों डोकोमो, एनटीटी कॉर्पोरेशन, एनईसी कॉर्पोरेशन और फुजित्सु ने मिलकर इस प्लान पर काम किया है। 2021 से इन कंपनियों ने 6G टेक्नोलॉजी पर काम शुरू किया। अब हाल ही में सब-टेराहर्ट्ज सपोर्ट वाला 6G डिवाइस का पहला प्रोटोटाइप पेश किया गया है।

6G प्रोटोटाइप डिवाइस की खासियत

कंपनी के अनुसार, टेस्टिंग ने "100 गीगाहर्ट्ज और 300 गीगाहर्ट्ज बैंड में 100 मीटर तक की दूरी पर अल्ट्रा-हाई-स्पीड 100 जीबीपीएस ट्रांसमिशन" हासिल किया है। यानी यह डिवाइस 330 फीट (100 मीटर) तक की दूरी पर 100 गीगाबिट प्रति सेकंड (जीबीपीएस) पर डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। अगर 5G की औसत स्पीड से तुलना की जाए तो यह 500 गुना अधिक है।

कब लॉन्च होगी 6G टेक्नोलॉजी?

इस स्पीड से पांच HD फिल्मों को एक सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, 6G टेक्नोलॉजी को लॉन्च होने में अभी कई साल का समय लग सकता है। भारत की बात करें तो यहां अभी 5G टेक्नोलॉजी कनेक्टिविटी के मामले में भी काफी पीछे है। भारत में कई शहरों में ही अभी 5G टेक्नोलॉजी ठीक से काम नहीं करती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article