अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू ने बाजार में एक बेहद तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Z11 है और यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इसमें कंपनी ने 9020mAh तक की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है। स्मार्टफोन में आपको 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस मिले और साथ ही उसमें गेमिंग जैसे टास्क भी कर पाएं तो आपके लिए iQOO Z11 एक परफेक्ट स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें आपको दमदार चिपसेट के साथ साथ शानदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
iQOO Z11 की कीमत
आपको बता दें कि iQOO Z11 को कंपनी ने फिलहाल अभी अभी अपने होम मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि भारत में जिस तरह से फैन फॉलोइंग है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही यह भारत में पेश किया जा सकता है। होम मार्केट में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसमें पहला वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज का है जिसकी कीमत 2299 युआन (लगभग 33,000 रुपये) है। इसका दूसरा वेरिएंट 16GB + 512GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 3399 युआन (लगभग 46,000 रुपये) है।
iQOO Z11 Specifications के स्पेसिफिकेशन्स
- iQOO Z11 में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले AMOLED पैनल दिया गया है।
- इसके डिस्प्ले में 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है।
- कंपनी ने इसमें गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी का भी सपोर्ट दिया है।
- iQOO Z11 में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिलता है।
- स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
- iQOO Z11 को पावर देने के लिए 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
