टेक एंड गैजेट्स

iQOO 16 में मिलेगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, 8,400mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

आपको बता दें कि'Samsung Display × iQOO' टेक्नोलॉजी इवेंट के दौरान कंपनी ने घोषणा की कि iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 2K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

Image

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार डिस्प्ले मिलने वाली है।

दुनियाभर की स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। भारत में हर साल ढेर सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च होते हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू अपने फैंस के लिए iQOO 16 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के डिजाइन की झलक दिखा चुकी है और अब इसके डिस्प्ले फीचर्स का भी आधिकारिक खुलासा कर दिया गया है।

आपको बता दें कि'Samsung Display × iQOO' टेक्नोलॉजी इवेंट के दौरान कंपनी ने घोषणा की कि iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 2K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

सैमसंग की नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और ब्राइटनेस

iQOO 16 की स्क्रीन को सैमसंग और iQOO ने मिलकर तैयार किया है, जिसमें सैमसंग की नई '2K LEAD 2.0' तकनीक और 'M16 ल्यूमिनिसेंट मटेरियल' का इस्तेमाल हुआ है। इस एडवांस्ड मटेरियल का उपयोग करने वाला यह पहला एंड्रॉइड फोन है। ब्राइटनेस की बात करें तो यह पैनल 1,100 निट्स की मैनुअल, 2,800 निट्स की ग्लोबल और 10,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, स्क्रीन में ब्राइटनेस यूनिफॉर्मिटी को 22.3% और कलर यूनिफॉर्मिटी को 39.6% तक बेहतर बनाया गया है।

गेमिंग के लिए सुपर-फास्ट टच और लेटेंसी कंट्रोल

गेमर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फोन में खास कस्टम हाई-रिफ्रेश रेट IC और एक नई टच चिप दी गई है। यह चिप 5,000Hz इंस्टैंटेनियस और 500Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें iQOO की 'Q-Flex कंट्रोल' टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है, जो इनपुट लेटेंसी (ट्च और एक्शन के बीच की देरी) को काफी हद तक कम कर देती है, जिससे टच रिस्पॉन्स बहुत तेज हो जाता है।

पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बड़ी बैटरी के लीक्स

लीक हुई रिपोर्टों के अनुसार, iQOO 16 में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 16GB रैम और आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 17 का सपोर्ट मिलने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OmniVision OV50Q मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, वहीं फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए इसमें 8,400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article