टेक एंड गैजेट्स

iPhone के डिस्प्ले में क्यों जलती है ग्रीन और ऑरेंज लाइट? जानें इनका मतलब

आईफोन्स पूरी दुनिया में अपने दमदार फीचर्स के लिए पॉपुलर हैं। डायनेमिक आइलैंड के पास चलने वाली लाइट्स भी यूजर्स की प्राइवेसी से संबंध रखती हैं। इसलिए अगर आपको डिस्प्ले में ग्रीन या फिर लाइट जलते हुए नजर आए तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Image

आईफोन में जलने वाली ग्रीन और ऑरेंज कलर लाइट का सीधा संबंध यूजर्स की सेफ्टी से होता है।

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए काफी काम की खबर है। आईफोन्स अपनी प्रीमियम क्वालिटी और दमदार फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। लेटेस्ट आईफोन सीरीज में कुछ ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिनके बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है। आपने गौर किया होगा कि जब आप अपने आईफोन से किसी को वॉइस या फिर वीडियो कॉल करते हैं तो टॉप पर बने डायनेमिक आइलैंड पर ग्रीन और ऑरेंज कलर की लाइट जलती है। क्या आपको मालूम है कि आखिर इन लाइट्स का क्या मतलब है?

आईफोन्स पूरी दुनिया में अपने दमदार फीचर्स के लिए पॉपुलर हैं। डायनेमिक आइलैंड के पास चलने वाली लाइट्स भी यूजर्स की प्राइवेसी से संबंध रखती हैं। इसलिए अगर आपको डिस्प्ले में ग्रीन या फिर लाइट जलते हुए नजर आए तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लाइट्स का सीधा संबंध आपके स्मार्टफोन के कैमरे और माइक से होता है। आइए आपको इन लाइट्स के जलने से मिलने वाले संकेत के बारे में बताते हैं।

ग्रीन कलर की लाइट देती है ये संकेत

अपने शानदार यूजर एक्सपीरियंस की बदौलत आईफोन्स की डिमांड दुनिया भर में सबसे ज्यादा है। सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स के मामले में आईफोन्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में कहीं ज्यादा आगे हैं। वॉइस कॉल या फिर वीडियो कॉल के दौरान फोन के फ्रंट कैमरा सेंसर के पास ग्रीन और ऑरेंज कलर की लाइट जलती है। अगर फोन में आपको ग्रीन कलर की लाइट जल रही है तो आपको समझ जाना चाहिए कि फोन का कैमरा एक्टिव है। अगर आप कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो टेंशन वाली बात नहीं है। लेकिन, अगर आपने कैमरा इस्तेमाल नहीं किया है और ग्रीन लाइट जल रही है तो आपको जरूर अलर्ट हो जाना चाहिए।

आईफोन में ऑरेंज रंग की लाइट का मतलब

अगर आप आईफोन इस्तेमला कर रहे हैं तो आपको डिस्प्ले के टॉप पर ग्रीन के साथ साथ ऑरेंज कलर की लाइट भी नजर आती होगी। ऑरेंज कलर की लाइट स्क्रीन पर तब जलती है जब फोन का माइक्रोफोन यूज हो रहा है। वॉइस रिकॉर्डिंग के दौरान भी ऑरेंज कलर की लाइट जलती है। आपको बता दें कि इन लाइट्स को यू हीं नहीं लगाया जाता है बल्कि इनका सीधा संबंध यूजर्स की सेफ्टी से जुड़ा होता है। इन्हें कंपनी जानबूझकर अलर्ट के तौर पर डिस्प्ले से जोड़ती है जिससे पता चल सके कि कहीं कोई ऐप्स बिना परमीशन के कैमरे और माइक्रोफोन को एक्सेस तो नहीं कर रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article