Amazon ने 2 लाख से ज्यादा बिके इन डिवाइस को मंगाया वापस, लगातार आ रहे हैं ब्लास्ट और आग लगने के मामले
अगर आप अपने फोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर कुछ दिन पहले नया पावर बैंक खरीदा है तो आपके लिए काम की खबर है। आग लगने और ब्लास्ट होने की वजह से अमेजन ने 2 लाख बेचे गए पावर बैंक को वापस मंगा लिया है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 12 2025, 15:57 IST
Image Credit : IStock01 / 07
अगर आपने हाल ही में पावर बैंक खरीदा है तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। पावर बैंक से आग लगने और ब्लॉस्ट होने की खबर अक्सर सामने आती रहती है। इसी वजह से एक बार फिर से पावर बैंक सुर्खियों में बना हुआ है।
Image Credit : IStock02 / 07
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने 2 लाख से ज्यादा बेजे गए पावर बैंक्स को रिकॉल किया है। यानी कंपनी ने ग्राहकों से खरीदे गए पावर बैंक्स को वापस मंगाया है। रिपोर्ट के अनुसार जिन पावर बैंक को रिकॉल किया गया है उनमें आग लगने की खबर सामने आई है।
Image Credit : IStock03 / 07
जिन पावर बैंक को वापस मंगाया गया है वह अमेरिका में बिकने वाला एक पॉपुलर पावर बैंक ब्रैंड है। Inui BI-B41 नाम से बिकने वाले इस पावर बैंक में आग लगने और ब्लास्ट की खबर सामने आने के बाद Consumer Product Safety Commission ने इन्हें तुरंत रिकॉल कर लिया।
Image Credit : IStock04 / 07
रिपोर्ट के अनुसार लगभग 2 लाख 10 हजार यूनिट्स को खतरे की लिस्ट में मार्क किया गया है। जिन ग्राहकों ने इन पावरबैंक को खरीदा है उन्हें सलाह दी गई है कि वे तुरंत इसे चेक करें। कंपनी ने कहा कि अगर यह प्रभावित मॉडल में आता है तो इसे तुरंत हटा दें।
Image Credit : IStock05 / 07
CPSC की रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉल किए गए पावर बैंक INIU 10,000mAh मॉडल BI-B41 हैं। ये पावर बैंक अगस्त 2021 से अप्रैल 2022 के बीच Amazon पर बेचे गए थे। अमेजन पर लाखों ग्राहकों ने इनकी खरीदारी की थी।
Image Credit : IStock06 / 07
इस डिवाइस में लगी लिथियम-आयन बैटरी अधिक गर्म होकर जल सकती है, जिससे आग लगने या जलने का खतरा बन जाता है। कंपनी के मुताबिक, इन पावर बैंक में अब तक कम से कम 15 ओवरहीटिंग के मामले, 11 आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसमें लोगों की मामूली तौर पर जलने की खबर है। इसके अलावा, इस कारण 3.8 लाख डॉलर से ज्यादा का प्रॉपर्टी डैमेज भी हो चुका है।
Image Credit : IStock07 / 07
पावर बैंक निर्माता कंपनी ने BI-B41 मॉडल के सिर्फ 000G21, 000H21, 000I21 और 000L21 सीरियल नंबर वाले पावर बैंक को ही रिकॉल किया है। जिन ग्राहकों के पास यह मॉडल हैं, उन्हें तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करने और पावर बैंक को ठंडी जगह में रखने की सलाह दी गई है।