टेक एंड गैजेट्स

iPhone 16 के सभी मॉडल में मिलेगा एक्शन बटन, जानें और क्या होगा खास

iPhone 16 Action Button: आईफोन 16 सीरीज पर एक्शन बटन को अगले साल नया रूप दिया जाएगा। वॉल्यूम और पावर कीज जैसे रेगुलर मैकेनिकल बटन का उपयोग करने के बजाय इसे एक्शन बटन से रिप्लेस किया जा सकता है, जो iPhone SE (2022) होम बटन की तरह ही कैपेसिटिव-स्टाइल बटन फंक्शन देगा।

Image

Apple iPhone Action Button

Photo : Times Now Digital

iPhone 16 Action Button: एपल आईफोन 15 प्रो सीरीज को नए एक्शन बटन के साथ पेश किया गया है, जबकि आईफोन 15 और 15 प्लस को पहले ही तरह म्यूट स्विच मिलता है। अब दावा किया जा रहा है कि नई आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल को एक्शन बटन से लैस किया जाएगा। हालांकि, कंपनी एक्शन बटन में नए बदलाव कर सकती है।

iPhone 16 के कई लीक्स आए सामने

MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल लॉन्च होने वाली iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में एक्शन बटन मिलेगा। iPhone 15 लाइनअप के विपरीत, गैर-प्रो iPhone 16 मॉडल में भी नए एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह भी सुझाव दिया गया है कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus म्यूट स्विच के साथ डेब्यू करने वाले आखिरी आईफोन मॉडल हो सकते हैं। यहां तक कि iPhone SE 4 को भी नए बटन के साथ 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

एक्शन बटन में मिलेंगे नए बदलाव

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन 16 सीरीज पर एक्शन बटन को अगले साल नया रूप दिया जाएगा। वॉल्यूम और पावर कीज जैसे रेगुलर मैकेनिकल बटन का उपयोग करने के बजाय इसे एक्शन बटन से रिप्लेस किया जा सकता है, जो iPhone SE (2022) होम बटन की तरह ही कैपेसिटिव-स्टाइल बटन फंक्शन देगा।

iPhone 15 Pro सीरीज में मिला था एक्शन बटन

इस साल आईफोन 15 प्रो सीरीज के साथ सबसे बड़े बदलावों से एक एक्शन बटन भी था। लेकिन सिर्फ प्रो मॉडल यानी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को ही एक्शन बटन से लैस किया गया था। अब देखना यह है कि एपल एक्शन बटन के साथ करने वाले बदलावों को प्रो सीरीज तक सीमित रखेगा या इसे बेस वेरियंट में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article