टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, कैमरा सेंसर में हो सकता है बड़ा बदलाव

iPhone 18 Series के कैमरा में लो लाइट फोटोग्राफी, तेज इमेज रीड आउट और बेहतर डायनामिक रेंज जैसे कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अपकमिंग आईफोन्स फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के मामले में पुराने आईफोन्स की तुलना में काफी आगे निकलने वाले हैं।

Image

आईफोन 18 सीरीज में मिल सकते हैं कई बड़े अपग्रेड्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

टेक जायंट एप्पल हर साल एक नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है। कंपनी की तरफ से इस साल iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था और अब 2026 में iPhone 18 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। iPhone 18 सीरीज को लॉन्च होने में भले ही अभी काफी लंबा समय हो लेकिन इसको लेकर लीक्स का दौर शुरू हो चुका है। अपकमिंग आईफोन सीरीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। Apple, iPhone 18 के कैमरा डिपार्टमेंट में बड़ा अपग्रेड कर सकता है।

कैमरा सेंसर में होगा बड़ा बदलाव

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Series के कैमरे में बड़ा सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग iPhone 18 सीरीज के लिए एडवांस इमेज सेंसर सप्लाई की तैयारी कर रही है। अगर यह लीक्स सच होती है तो एप्पल के पुराने आईफोन्स की तुलना में नई सीरीज में एक बड़ा बदलाव होगा।

iPhone 18 Series के कैमरा में लो लाइट फोटोग्राफी, तेज इमेज रीड आउट और बेहतर डायनामिक रेंज जैसे कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अपकमिंग आईफोन्स फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के मामले में पुराने आईफोन्स की तुलना में काफी आगे निकलने वाले हैं।

सेमी कंडक्टर फैक्ट्री में बनेगा कैमरा सेंसर

The Elec की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने ऑस्टिन, टेक्सास स्थित सेमी कंडक्टर फैक्ट्री में नए इमेज सेंसर बनाएगा। कंपनी ने इसके लिए फैक्ट्री में स्पेशल प्रोडक्शन इक्विपमेंट्स लगाने की योजना बनाई है। इतना ही नहीं रिपोर्ट यह भी बताती है कि इसके लिए कंपनी की तरफ से टेक्नीशियन, इंजीनियर और मैनेजर के पदों के लिए जॉब्स की लिस्टिंग भी जारी की गई है। लीक्स की मानें तो नए कैमरा सेंसर में थ्री-स्टैक डिजाइन इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कई सेंसर कंपोनेट्स को वर्टिकल फॉर्म में एक साथ रखा जा सकता है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि बिना सेंसर का आकार बढ़ाए पिक्सल डेंसिटी को बढाया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article