टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Air की इंडिया लॉन्च डेट आई सामने! कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के फीचर्स का हुआ खुलासा

Apple बहुत जल्द भारतीय मार्केट में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के साथ कंपनी iPhone 17 Air को भी पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही यह अपकमिंग आईफोन जोरों से चर्चा में बना हुआ है। लीक्स की मानें तो यह कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम आईफोन हो सकता है।

Image

भारत में जल्द लॉन्च होगी आईफोन की नई सीरीज। (फोटो क्रेडिट- X/Apple club)

iPhone 17 Air Launch Update: Apple अपने करोड़ों फैंस के लिए हर साल एक नई आईफोन सीरीज लॉन्च करता है। फैंस को बेसब्री से अपकमिंग iPhone 17 सीरीज का इंतजार है। इस सीरीज के साथ मार्केट में iPhone 17 Air भी लॉन्च होगा। Apple आईफोन 17 एयर को प्लस मॉडल की जगह पर पेश करेगा। सीरीज में इसके अलावा Phone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max मॉडल्स भी शामिल होंगे।

iPhone 17 Air लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में छाया हुआ है। इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। लीक्स की मानें तो iPhone 17 Air में काफी कुछ देखने को मिल सकता है। कंपनी Air वेरिएंट को सबसे स्लिम मॉडल के तौर पर लॉन्च कर सकती है।

सीरीज का सबसे स्लिम स्मार्टफोन

Apple की तरफ से फिलहाल iPhone 17 Air को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, लीक्स में इसके फीचर्स सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि iPhone 17 Air कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होने वाला है। इसके अलावा दूसरे मॉडल की तुलना में एयर में सीमित बैटरी क्षमता दी जा सकती है।

iPhone 17 Air की लॉन्च डेट और कीमत

iPhone 17 Air की लॉन्चिंग डेट से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन लीक्स के मुताबिक कंपनी इसे 8 से 10 सितंबर के बीच में पेश कर सकती है। कुछ जगहों पर इसकी कीमत की डिटेल्स भी लीक हुई है। लीक के मुताबिक कंपनी इस स्लिम आईफोन को बाजार में 77,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

iPhone 17 Air के संभावित फीचर्स

  • iPhone 17 Air में ऐपल 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटिना डिस्प्ले दे सकता है।
  • डिस्प्ले में OLED पैनल होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Apple 19 चिपसेट मिल सकता है।
  • iPhone 17 Air के बेस वेरिएंट में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 48M का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article