एप्पल का नया iPhone 17, जो सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ है, पहली नजर में तो पहले जैसा ही लगता है, लेकिन इसके अंदर कई छोटे-छोटे सुधार किए गए हैं जो दैनिक इस्तेमाल को और बेहतर बनाते हैं। इस फीचर में हम आपको ऐसे कम चर्चित अपग्रेड्स के बारे में बताएंगे जो भले ही ज्यादा चर्चा में नहीं हैं, लेकिन वाकई गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं और आप इन्हें बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।
बेस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
टेक जायंट एप्पल ने पहली बार किसी आईफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में 120Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मल्टी टास्किंग या गेमिंग जैसे टास्क के दौरान आपको स्मूथ स्क्रॉलिंग और पहले से ज्यादा टच रिस्पॉंस मिलने वाला है। इसका मतलब है कि 6.3-इंच का सुपर रेटिना XDR पैनल अब पहले केवल प्रो मॉडल में ही उपलब्ध था लेकिन अब iPhone 17 सीरीज में आपको बेस मॉडल में भी यह मिल रहा है।
Ceramic Shield 2 डिस्प्ले को देता है 3 गुना बेहतर प्रोटेक्शन
एप्पल ने iPhone 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले में Ceramic Shield 2 की प्रोटेक्शन उपलब्ध कराई है। यह ग्लास आईफोन के डिस्प्ले को पुराने आईफोन्स की तुलना में करीब 3 गुना बेहतर प्रोटेक्शन उपलब्ध कराता है। इससे डिस्प्ले पहले से ज्यादा ड्यूरेबल हो गया है। यह अपग्रेड उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के अपना फोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह उनकी डिवाइस की स्क्रीन की मजबूती और टिकाऊपन बढ़ाता है।
48MP मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप
iPhone 17 में कंपनी ने अपने ग्राहकों को कैमरा सेगमेंट में बड़ा अग्रेड दिया है। कैमरा सेटअप में डुअल 48+48 मेगापिक्सल का सेंसर मिलने के साथ ही अब लो लाइट परफॉर्मेंस भी पहले से कहीं ज्यादा हो चुकी है। इसके साथ ही पहले क्रॉपिंग की सुविधा को पहले से ज्यादा इजी कर दिया गया है। अल्ट्रा वाइड शॉट्स में अब आपको पहले से ज्यादा डिटेल्स मिलने वाली है। बेस वेरिएंट में हुए ये बदलाव यूजर्स को ट्रेवल और डेली रूटीन फोटोग्राफी में बड़ी सहूलियत देने वाले हैं।
स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए Apple N1 Networking Chip
एप्पल ने iPhone 17 सीरीज में नए N1 चिप का सपोर्ट दिया है। नई सीरीज के आईफोन्स में भले ही यह एक छोटा सा अपग्रेड दिखे लेकिन यह एक पावरफुल बदलाव है। Apple N1 Chip यूजर्स को स्मार्ट कनेक्टिविटी देता है। यह चिपसेट Wi-Fi 7, Bluetooth 6 को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह वायरलेस कनेक्शन को स्टेबल रखने में भी मदद करता है। भले ही यह फीचर दिखते नहीं लेकिन iPhone 17 की परफॉर्मेंस में इनका बड़ा रोल है।
बड़ी स्टोरेज, ब्राइटर डिस्प्ले
एप्प्ल ने नई आईफोन सीरीज में पुरानी सीरीज के बेस वेरिएंट की तुलना में डबल स्टोरेज उपलब्ध कराई है। आईफोन लवर्स को बेस मॉडल से ही 256GB की बड़ी स्टोरेज उपलब्ध कराई जा रही है। इस अपडेट ने आईफोन लवर्स के सामने से डेटा स्टोरेज की समस्या को खत्म कर दिया है। आईफोन 17 में कंपनी ग्राहकों को 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस उपलब्ध कराई जाती है।
