टेक एंड गैजेट्स

Video: iPhone के ऊपर से एक के बाद एक निकल गईं कई कारें, फिर जो हुआ उसने सबको कर दिया हैरान

दरअसल इस समय iPhone 17 को लेकर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। फोन के ऊपर से कई सारी कारें दनादन निकल जाती हैं लेकिन इसके बावजूद फोन पूरी तरह से काम करता रहा।

Image

कई सारी गाड़ियां निकलने के बाद भी आईफोन पूरी तरह से काम करता रहा।

आईफोन्स हमेशा से ही अपनी ड्यूरेबिलिटी और प्रीमियम फीचर्स के लिए जाने जाते रहे हैं। कई बार इसके ड्यूरेबिलिटी के हैरान करने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं। एक बार फिर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे जिस-जिस ने देखा देखता ही रहा है। क्या आपने कभी कल्पना की है कि आपके फोन के ऊपर से दनादन कई गाड़ियां निकल जाएं और वह पूरी तरह से सेफ रहे। लेकिन अब आईफोन ने इस तरह का टेस्ट भी पास कर लिया है।

दरअसल इस समय iPhone 17 को लेकर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जो कि बाइक से जा रहा था उसका iPhone 17 मॉडल सड़क में अचानक गिर जाता है। जब उसे एहसास होता है कि फोन गिर चुका है और जब तक वह बाइक रोकता तब तक वह फोन गिरने वाली जगह से काफी आगे निकल जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब तक शख्स बाइक को रोककर फोन के पास वापस आता है तब तक फोन के ऊपर से एक के बाद एक दनादन कई गाड़ियां निकल जाती हैं। शख्स एक साइड पर खड़े होकर देखता रहता है कि उसके फोन के ऊपर से गाड़ियां स्पीड के साथ निकल रही हैं। शख्स ट्रैफिक हटने के बाद दूसरे साइड जाकर फोन को उठा लेता है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जब शख्स ने अपने फोन को उठाया तो वह ठीक तरह से काम कर रहा था। बैक पैनल में जरूर कुछ डेंट पड़े और कैमरा के पास कुछ खरोंचे आईं लेकिन डिस्प्ले पूरी तरह से काम कर था। इस पूरी घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि ड्यूरेबिलिटी के मामले में आईफोन से बेहतर कोई और नहीं। सोशल मीडिया में यूजर्स कहने भी लगे कि इस फोन को मजबूती के लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए।

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स

  • iPhone 17 में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है।
  • पानी से बचाव करने के लिए इसमें कंपनी ने IP68 रेटिंग भी उपलब्ध कराई है।
  • डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको Ceramic Shield 2, Mohs level 5 दिया गया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में आपको iOS26 का सपोर्ट मिलता है।
  • एप्पल ने इसमें परफॉर्मेंस के लिए Apple A19 (3 nm) चिपसेट दिया है।
  • iPhone 17 में आपको 8GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी जाती है।
  • फोटोग्राफी के लिए रियर में 48+48 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 17 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 3692mAh की बड़ी बैटरी दी है।
यह भी पढ़ें- Jio Customer Care Number 2026: नोट कर लें जियो के सभी कस्टमर केयर नंबर, जरूरत पड़ने पर आएंगे बहुत काम
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article