Jio Customer Care Number 2026: नोट कर लें जियो के सभी कस्टमर केयर नंबर, जरूरत पड़ने पर आएंगे बहुत काम
Jio Customer Care Number 2026: जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं। इतने बड़े यूजर बेस की सुविधा के कंपनी के पास कई तरह का कस्टमर सपोर्ट भी है। आइए आपको जियो के सभी जरूरी कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 13 2026, 11:36 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 09
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 51 करोड़ यूजर्स हैं। आपको बता दें कि नवंबर 2025 तक जियो का कस्टमर बेस 51 करोड़ से ज्यादा था, जिसके आधार पर यह भारत में पहले और दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
Image Credit : Digit/Jio02 / 09
इतने बड़े नेटवर्क की सुविधा के लिए जियो कई तरह की सुविधाएं देता है। कंपनी के पास सिर्फ सस्ते रिचार्ज प्लान्स ही नहीं बल्कि एक अच्छा खासा मजबूत कस्टमर केयर सपोर्ट भी मौजूद है।
Image Credit : Digit/Jio03 / 09
अगर आपके पास जियो का सिम है या फिर आपने ने जियो ब्रॉडबैंड की सुविधा ले रखी है या फिर जियो एयर फाइबर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज हम आपको जियो के सभी कस्टमर केयर नंबर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Image Credit : Digit/Jio04 / 09
आपको बता दें कि कंपनी ने अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग कस्टमर केयर नंबर प्रवाइड कराए हुए हैं। इनमें जियो प्रीपेड, पोस्टपेड, जियो फाइबर और अन्य सेवाओं के नंबर शामिल हैं। कस्टमर केयर से कनेक्ट होने के लिए कंपनी ने कई विकल्प भी दिए हैं।
Image Credit : Digit/Jio05 / 09
198 कस्टमर केयर मोबाइल शिकायत हेल्पलाइन नंबर के लिए आपको अपने जियो नंबर से 198 पर कॉल करनी होगी। अगर आप अपने जियो नंबर से 1997 डॉयल करते हैं तो आप टेली-वेरिफिकेशन और एचडी कॉल्स के लिए एक्टिवेशन और मोबाइल पर डेटा सर्विस के लिए जियो नंबर डॉयल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Jio06 / 09
1800-889-9999- मोबाइल यूजर्स के लिए कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर है। ध्यान रहे कि इसे आपको जियो नंबर से डायल करना होगा। इंटरनेशनल रोमिंग हेल्पलाइल के लिए आपको अपने जियो नंबर से +917018899999 डायल करना होगा। यह एक टोल फ्री नंबर है।
Image Credit : Digit/Jio07 / 09
अगर आप एक नया जियो नंबर पाना चाहते हैं या फिर किसी पुराने नंबर को जियो में पोर्ट कराना चाहते हैं तो आपको 1860-893-3333 डायल करना होगा। जियो फाइबर असिस्टेंस के लिए 1800-896-9999 नंबर को डायल करना होगा।
Image Credit : Digit/Jio08 / 09
जियो फोन, जियो भारत, जियो फाई और LYF मोबाइल के लिए जियो डिवाइस से 1800-890-9999 पर कॉल करना होगा। जियो केयर पर कॉल करने के लिए आपको अपने जियो नंबर से 199 पर कॉल करना होगा। इसके साथ ही अगर आप किसी दूसरे नंबर से जियो केयर पर कॉल करना चाहते हैं तो आपको 1800 88 99999 पर कॉल करना होगा।
Image Credit : Digit/Jio09 / 09
जियो अपने यूजर्स को चैटिंग के जरिए कस्टमर केयर से कनेक्ट होने का ऑप्शन देता है। आप 7000770007 पर आसानी से चैटिंग कर सकते हैं। बता दें कि अब जियो हिंदी में चैटिंग करने का भी ऑप्शन दे रहा है। जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर्स यूजर्स चैटिंग के लिए 7000570005 नंबर को इस्तेमाल कर सकते हैं।