टेक एंड गैजेट्स

आज से शुरू होगा iPhone 16 का प्री-ऑर्डर, जानें कीमत और बैंक डिस्काउंट

iPhone 16 Pre Order Start Today: नए आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस मॉडल को एक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल बटन से लैस किया गया है। वहीं iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max क्रमशः 6.3 इंच और 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसमें नया A18 Pro चिपसेट और अपग्रेड बैटरी लाइफ मिलती है।

Image

Apple iPhone 16 Series

iPhone 16 Pre Order Start Today: एप्पल ने अपने Glowtime इवेंट में आईफोन 16 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। आज से आप आईफोन 16 सीरीज को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इन डिवाइस की ओपन सेल 20 सितंबर से शुरू होगी। आईफोन 16 सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max फ्लैगशिप डिवाइस शामिल हैं। आईफोन की लेटेस्ट सीरीज को एआई फीचर्स और कैमरा अपग्रेड के साथ पेश किया गया है।

कब से कर सकेंगे प्री-ऑर्डर

iPhone 16 सीरीज की बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी, लेकिन आप इन डिवाइस को आज शाम 5:30 से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। ये डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और एप्पल के रिटेल आउटलेट्स (Apple Saket और Apple BKC) पर उपलब्ध होंगे। आईफोन डिवाइस की खरीद पर एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और फ्लिपकार्ट के साथ 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट लिया जा सकता है।

Apple iPhone 16 Price: भारत में सभी मॉडल की कीमत

iPhone 16

  • 128GB: ₹79,900
  • 256GB: ₹89,900
  • 512GB: ₹1,09,900

iPhone 16 Plus

  • 128GB: ₹89,900
  • 256GB: ₹99,900
  • 5126B:31,19,900

iPhone 16 Pro

  • 128GB: ₹1,19,900
  • 256GB: ₹1,29,900
  • 512GB: ₹1,49,900
  • 1TB: ₹1,69,900

iPhone 16 Pro Max

  • 256GB: ₹1,44,900
  • 512GB:31,64,900
  • 1TB: ₹1,84,900

Apple iPhone 16 के स्पेशल फीचर्स

नए आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस मॉडल में एक्शन बटन मिलता है। इसके अलावा इसमें कैमरा कंट्रोल बटन भी है, जो टच जेस्चर के साथ फोटो कैप्चर करने और वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे फंक्शन देता है। दोनों फोन में A18 चिपसेट है और इनमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। वहीं प्रो और प्रो मैक्स मॉडल की डिस्प्ले को बड़ा किया गया है। नए iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max क्रमशः 6.3 इंच और 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसमें नया A18 Pro चिपसेट और 48MP फ्यूजन कैमरा और 5x टेलीफोटो वाला 12MP सेंसर मिलता है। सभी मॉडल की बैटरी लाइफ को अपग्रेड किया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article