टेक एंड गैजेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के बाद एक और फर्म में 1,800 कर्मचारियों को निकाला, 15 सालों में पहली बड़ी छंटनी

PricewaterhouseCoopers Layoffs: लेटेस्ट छंटनी कंपनी में पुनर्गठन के एक भाग के रूप में की गई है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका में कर्मचारी प्रभावित होंगे। एक दिन पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने भी 650 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। इसी साल जनवरी में माइक्रोसॉफ्ट ने 1,900 नौकरियों में कटौती की थी।

Image

PricewaterhouseCoopers Layoffs (Image Source: iStock)

PricewaterhouseCoopers Layoffs: अमेरिकी टेक कंपनियों के बाद अब दुनियाभर की कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है। इस लिस्ट में एक और बड़ी कंपनी प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) भी शामिल हो गई है। कंपनी 15 वर्षों में अपनी सबसे बड़ी छंटनी कर रही है और इसमें 1,800 कर्मचारियों को निकाला गया है। एक दिन पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने गेमिंग यूनिट से 650 लोगों को निकालने की घोषणा की है।

15 साल बाद बड़ी छंटनी

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट छंटनी कंपनी में पुनर्गठन के एक भाग के रूप में की गई है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका में कर्मचारियों की नौकरी में कटौती हुई है। 15 साल बाद यह कंपनी की बड़ी छंटनी है। कंपनी अमेरिका में अपने लगभग 2.5 प्रतिशत कर्मचारियों में कटौती कर रही है। इस कटौती में बिजनेस सर्विसेज, ऑडिट और टैक्स में एसोसिएट्स से लेकर मैनेजिंग डायरेक्टर्स तक प्रभावित होंगे।

जानें कंपनी ने क्या कहा

इस बड़ी छंटनी को लेकर एक ज्ञापन में पीडब्ल्यूसी के अमेरिकी लीडर पॉल ग्रिग्स ने कहा, "हम अपनी कंपनी को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, निवेश करने की क्षमता का निर्माण कर रहे हैं, तथा आज और कल के बाजार अवसरों का अनुमान लगा रहे हैं और उन पर प्रतिक्रिया कर रहे हैं।"

माइक्रोसॉफ्ट ने 650 कर्मियों को निकाला

माइक्रोसॉफ्ट ने भी एक साल में तीसरी बार छंटनी की घोषणा की है। इस बार कंपनी 650 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इससे पहले इसी साल जनवरी में माइक्रोसॉफ्ट ने 1,900 नौकरियों में कटौती की थी। नई कटौती से एक्सबॉक्स (Xbox) यूनिट प्रभावित होगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article