iPhone 16 Plus Discount Offer : फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अपने ग्राहकों को महंगे स्मार्टफोन्स पर एक से बढ़कर एक डील्स दी। फेस्टिव डिस्काउंट ऑफर में Samsung, Apple और Google के महंगे स्मार्टफोन्स की जमकर खरीदारी हुई। अगर आप फेस्टिव ऑफर में सस्ते दाम में आईफोन खरीदने से चूक गए हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिवाली खत्म होने के बाद भी iPhone 16 Plus में इस समय तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर अब तक की सबसे बड़ी छूट ऑफर की जा रही है।
अगर आप सोच रहे हैं कि iPhone 16 Plus को सस्ते में खरीदने का यह मौका Amazon या फिर Flipkart की तरफ से दिया जा रहा है तो ऐसा नहीं है। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Reliance Digital की तरफ से दिवाली के बाद भी आईफोन्स पर धांसू डील्स ऑफर की जा रही है। कंपनी ने iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है जिसके बाद यूजर्स अब हजारों रूपये की सीधी बचत के साथ इसे खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Apple iPhone 16 Plus की लॉन्च के समय कीमत 89,900 रुपये थी लेकिन अब आप इसे Reliance Digital से सिर्फ 67,900 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। यानी अब आपको इसे खरीदने के लिए 21,910 रुपये कम खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप डिस्काउंट ऑफर में आईफोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो यह खरीदारी का सबसे परफेक्ट समय है। आइए आपको इसमें मिलने वाले दूसरे ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
इन ऑफर्स में होगी भारी भरकम बचत
Reliance Digital यूजर्स को सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट ऑफर ही नहीं दे रहा है बल्कि बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी प्रवाइड करा रहा है। अगर आप Axis Bank कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आप 4000 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। मतलब इस ऑफर के बाद आपको iPhone 16 Plus सिर्फ 63,990 रुपये का ही मिल जाएगा। कंपनी ग्राहकों को इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जिसमें आप 26,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। अगर इस ऑफर की पूरी वैल्यू आपको मिल जाती है तो आप इस प्रीमियम फोन को 40 हजार रुपये से भी कम में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन्स पर निर्भर करेगी।
iPhone 16 Plus के फीचर्स
iPhone 16 Plus एक प्रीमियम फीचर है इसलिए इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें आपको 6.7 इंच का सुपरे रेटिना XDR OLED पैनल वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आप डेली रूटीन के साथ-साथ हैवी गेमिंग भी कर सकते हैं। स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए A18 Bionic चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4674mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
iPhone 16 Plus में एप्पल ने IP68 रेटिंग दी है इसलिए आप इसे पानी में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें आपको 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इसके रियर में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें कंपनी ने 48+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
