टेक एंड गैजेट्स

Instagram में आया नया AI फीचर, अब Stories बनेंगी पहले से ज्यादा क्रिएटिव

इस नए अपडेट के रोलआउट होने के बाद अब कंपनी एआई टूल्स को सीधे इंस्टाग्राम स्टोरी के एडिट मेनू में जोड़ दिया है। इससे पहले ये टूल्स सिर्फ मेटा एआई चैटबॉट में ही उपलब्ध थे। स्टोरी ऐड करने के बाद अब यूजर्स पेंट, ब्रश आइकन पर टैप करके फोटो या वीडियो में बदलाव कर सकते हैं।

Image

इंस्टाग्राम ने यूजर्स को दी बड़ी राहत।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Instagram आज के समय में इस्तेमाल किए जाने वाला एक पॉपुलर ऐप्लिकेशन है। कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स को सहूलियत देने के लिए Stories फीचर में एक बड़ा बदलाव किया है। अब यूजर्स अपनी Stories में Meta AI के एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। मतलब अब यूजर्स स्टोरी को एडिट कर पाएंगे। एआई टूल्स की मदद से फोटो और वीडियो को सिर्फ टेक्स्ट कमांड (prompts) देकर एडिट किया जा सकेगा।

Meta ने दिए ‘Restyle’ और कई प्रीसेट

शॉर्ट वीडियो और फोटो शेयरिंग के लिए इंस्टाग्राम का जमकर इस्तेमाल होता है। हर दिन करोड़ों लोग इसे यूज करते हैं। यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय-समय पर प्लेटफॉर्म में नए अपडेट्स और फीचर्स जोड़ती है। लेटेस्टेस्ट अपडेट में स्टोरी फीचर के लिए कुछ नए ‘Restyle’ और कई प्रीसेट इफेक्ट्स जोड़े गए हैं, जो एडिटिंग प्रॉसेस को अब पहले से काफी आसान और इंट्रस्टिंग बनाएंगे। इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना किसी जटिल ऐप या सॉफ्टवेयर के, अपनी Stories को और भी अधिक क्रिएटिव बना सकते हैं।

इस नए अपडेट के रोलआउट होने के बाद अब कंपनी एआई टूल्स को सीधे इंस्टाग्राम स्टोरी के एडिट मेनू में जोड़ दिया है। इससे पहले ये टूल्स सिर्फ मेटा एआई चैटबॉट में ही उपलब्ध थे। स्टोरी ऐड करने के बाद अब यूजर्स पेंट, ब्रश आइकन पर टैप करके फोटो या वीडियो में बदलाव कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर, यूजर AI से अपने बालों का रंग बदलने, फोटो में क्राउन जोड़ने, या बैकग्राउंड में खूबसूरत सनसेट ऐड करने के लिए कमांड दे सकता है। फोटो के साथ ही वीडियो के लिए कई शानदार इफेक्ट्स ऐड किए गए हैं। जैसे- यूजर्स बर्फबारी या फिर आग के इफेक्ट्स को वीडियो में जोड़ पाएंगे। मेटा ने इसमें कई सारे फेस्टिवल इफेक्ट्स भी दिए हैं जैसे- दिवाली और हैलोवीन के इफेक्ट्स, जो कि Stories को और भी दिलचस्प बनाने का काम करेंगे।

क्या Meta यडर्स के डेटा का इस्तेमाल करेगा?

नए अपडेट से मिले एआई टूल्स का यूज करना पूरी तरह से फ्री है लेकिन यहां यूजर्स को एक बात का ध्यान रखना होगा। मेटा की तरफ से साफतौर पर कहा गया है कि एआई टूल्स को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को AI Terms of Service को स्वीकार करना पड़ेगा। इसलिए एआई यूजर्स के मीडिया फाइल्स का इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए यूजर्स को यह ध्यान रखना होगा कि अगर वे टूल्स को इस्तेमाल करते हैं तो उनके डेटा का कुछ हिस्सा Meta द्वारा टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article