टेक एंड गैजेट्स

53,399 रुपये में मिल रहा iPhone 15 Pro! कहीं निकल न जाए ऑफर

iPhone 15 Pro Price Cut in india: यदि आप दमदार परफॉर्मेंस और पावरफुल कैमरा सेटअप चाहते हैं तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। iPhone 15 Pro में 6.1 इंच का 2K पैनल है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। आईफोन 15 प्रो में 48MP का प्राइमरी शूटर, 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल शूटर है जो मैक्रो लेंस के रूप में भी काम करता है, और एक 12MP का टेलीफोटो लेंस है।

Image

53,399 रुपये में मिल रहा iPhone 15 Pro! कहीं निकल न जाए ऑफर

iPhone 15 Pro Price Cut in india: यदि आप एप्पल आईफोन 15 प्रो को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है। Flipkart एक आकर्षक डील दे रहा है जिससे Apple के हाई-एंड स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 53,999 रुपये रह गई है। चाहे आप पुराने iPhone से अपग्रेड कर रहे हों या किसी दूसरे ब्रांड से स्विच कर रहे हों, यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

क्या है iPhone 15 Pro की कीमत

iPhone 15 Pro को 2023 में भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल, यह फोन फ्लिपकार्ट पर 1,13,999 रुपये में लिस्टेड है। साथ ही, फ्लिपकार्ट पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 60,600 रुपये तक की छूट दे रहा है। इस तरह, आप iPhone 15 Pro को फ्लिपकार्ट से 53,399 रुपये की कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और कैशबैक की सुविधा भी है।

iPhone 15 Pro के स्पेसिफिकेशन

यदि आप दमदार परफॉर्मेंस और पावरफुल कैमरा सेटअप चाहते हैं तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। iPhone 15 Pro में 6.1 इंच का 2K पैनल है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 15 Pro में Apple A17 Pro चिपसेट है, जो काफी पावरफुल है। फोन में 3274mAh की बैटरी है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो आईफोन 15 प्रो में 48MP का प्राइमरी शूटर, 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल शूटर है जो मैक्रो लेंस के रूप में भी काम करता है, और एक 12MP का टेलीफोटो लेंस है। फोन में सेल्फी के लिए 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन के साथ शानदार फोटो और वीडियो को कैप्चर किया जा सकता है। इस फोन की खास बात यह है कि इसके साथ एप्पल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article