टेक एंड गैजेट्स

चौंकिए मत! 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Apple iPhone 15, कहीं निकल न जाए मौका

iPhone 15 Price Cut in India On Flipkart: iPhone 15 प्रीमियम फोन है। इसमें दमदार कैमरा और डिस्प्ले के साथ शानदार बैटरी बैकअप देखने मिलता है। फोन में 6.7 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Image

Apple iPhone 15

iPhone 15 Price Cut in India On Flipkart: यदि आप आईफोन लवर हैं और आईफोन 15 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है। आईफोन 15 को फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 17 हजार कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 80 हजार रुपये है, लेकिन फोन को बैंक डिस्काउंट के साथ 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि iPhone 15 मार्केट में उपलब्ध सबसे पावरफुल फोन में से एक है। इसमें एडवांस A16 बायोनिक चिप और 48MP कैमरा सेंसर मिलता है।

iPhone 15 Price, Offer: बैंक ऑफर्स से होगी बचत ही बचत

iPhone 15 पहले से ही फ्लिपकार्ट पर रियायती कीमत पर बिक रहा है। यह डिवाइस 65,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि स्मार्टफोन की मूल कीमत 79,900 रुपये है। तो आपको 14,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड है तो आप 3000 रुपये की छूट पा सकते हैं। जिससे कीमत घटकर 62,999 रुपये हो जाती है।

एक्सचेंज पर मिलेगा और भी डिस्काउंट

वहीं एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर फ्लैट ₹2,500 की छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं और अपने पुराने फोन पर 26,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल और स्थिति पर निर्भर करती है।

iPhone 15 Specifications: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

iPhone 15 प्रीमियम फोन है। इसमें दमदार कैमरा और डिस्प्ले के साथ शानदार बैटरी बैकअप देखने मिलता है। फोन में 6.7 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें A16 बायोनिक चिपसेट और यूएसबी टाइप सी वाली चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article