टेक एंड गैजेट्स

iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट रोलआउट, Apple Music में AI प्लेलिस्ट और 8 नए इमोजी

iOS 26.4 का सबसे बड़ा अपडेट Apple Music में देखने को मिला है। इसमें Playlist Playground नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्लेलिस्ट तैयार करता है। यूज़र अपने मूड, अवसर या थीम के आधार पर प्लेलिस्ट बनवा सकते हैं। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है।

Image

iOS 26.4 Update for iPhone Rolls Out/Photo-Apple

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.4 अपडेट जारी कर दिया है। यह लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का चौथा बड़ा अपडेट है, जिसे कंपनी ने पहली बार सितंबर में लॉन्च किया था। इस अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे Apple Music में Playlist Playground, फुल-स्क्रीन बैकग्राउंड, AirPods Max 2 का सपोर्ट और 8 नए इमोजी। हालांकि, इस अपडेट में बहुप्रतीक्षित Apple Intelligence फीचर्स जैसे स्मार्ट Siri शामिल नहीं हैं।

Apple Music में AI से बनेगी प्लेलिस्ट

iOS 26.4 का सबसे बड़ा अपडेट Apple Music में देखने को मिला है। इसमें Playlist Playground नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्लेलिस्ट तैयार करता है। यूज़र अपने मूड, अवसर या थीम के आधार पर प्लेलिस्ट बनवा सकते हैं। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है।

Concerts और Offline Music Recognition फीचर

Apple Music में अब Concerts डिस्कवरी फीचर भी जोड़ा गया है, जो यूज़र्स को उनके पसंदीदा आर्टिस्ट के नजदीकी लाइव शो खोजने में मदद करेगा। साथ ही, यह यूज़र की पसंद के आधार पर नए आर्टिस्ट भी सुझाएगा। इसके अलावा, अब Control Centre के जरिए Offline Music Recognition फीचर भी उपलब्ध है। इसकी मदद से यूजर बिना इंटरनेट के भी गानों की पहचान कर सकते हैं और बाद में ऑनलाइन आने पर रिजल्ट देख सकते हैं।

नया Ambient Music विजेट और बेहतर एक्सपीरियंस

अपडेट में एक नया Ambient Music विजेट जोड़ा गया है, जिसमें Sleep, Chill, Productivity और Wellbeing जैसी कैटेगरी की प्लेलिस्ट सीधे होम स्क्रीन पर मिलेंगी। इसके अलावा, एल्बम और प्लेलिस्ट पेज के लिए फुल-स्क्रीन बैकग्राउंड भी दिया गया है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

8 नए इमोजी और एक्सेसिबिलिटी सुधार

iOS 26.4 अपडेट में 8 नए इमोजी जोड़े गए हैं, जिनमें ओरका (व्हेल), ट्रॉम्बोन, बैले डांसर, लैंडस्लाइड और डिस्टॉर्टेड फेस शामिल हैं। एक्सेसिबिलिटी के लिए Reduce Bright Effects नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जो स्क्रीन पर फ्लैशिंग इफेक्ट को कम करता है। साथ ही, सबटाइटल और कैप्शन कंट्रोल को भी आसान और कस्टमाइजेबल बनाया गया है।

Freeform, Reminders और Keyboard में सुधार

इस अपडेट में Freeform ऐप में इमेज क्रिएशन और एडिटिंग के नए टूल्स जोड़े गए हैं। Reminders में अब टास्क को ‘urgent’ मार्क करने का ऑप्शन मिलेगा और Smart Lists में बेहतर फिल्टरिंग दी गई है। इसके अलावा, टाइपिंग के दौरान कीबोर्ड की सटीकता में भी सुधार किया गया है, खासकर तेज टाइपिंग के समय।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article