टेक एंड गैजेट्स

Instagram पर आया नया AI Voice Effects फीचर, अब वॉइस नोट्स होंगे और मजेदार

Instagram एक और AI फीचर पर काम कर रहा है, जिसे “Create My Likeness” नाम दिया जा सकता है। यह फीचर यूज़र्स को AI की मदद से फोटो और वीडियो बनाने की सुविधा देगा, जिसमें फेस स्वैप जैसी तकनीक भी शामिल हो सकती है।

Image

Instagram/Photo-iStock

Photo : iStock

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया AI फीचर लॉन्च किया है। कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज (DMs) में वॉइस नोट्स के लिए AI Voice Effects की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे यूजर अपनी आवाज में अलग-अलग फिल्टर जोड़ सकते हैं।

भारत में भी शुरू हुई सुविधा

यह नया फीचर भारत में भी लाइव हो चुका है और यूजर इसे किसी भी चैट विंडो में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर प्लेटफॉर्म के AI टूल्स को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मिलेंगे 8 अलग-अलग वॉइस फिल्टर

इस फीचर के तहत यूजर्स को कुल 8 तरह के वॉइस इफेक्ट्स मिलते हैं, जिनमें “Chipmunk”, “Demon”, “Alien”, “Robot”, “Underwater”, “Stadium”, “Wobble” और “Fishbowl” शामिल हैं। अगर यूजर चाहें तो “Original” बटन पर क्लिक करके बिना किसी इफेक्ट के भी वॉइस नोट भेज सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

AI Voice Effects का उपयोग करना बेहद आसान है। इसके लिए यूजर को Instagram खोलकर किसी भी DM चैट में जाना होगा, फिर वॉइस रिकॉर्ड बटन दबाकर AI Voice Effects ऑप्शन चुनना होगा। वॉइस रिकॉर्ड करने के बाद पसंदीदा इफेक्ट लागू किया जा सकता है और भेजने से पहले उसे प्रीव्यू भी किया जा सकता है।

रिसीवर भी कर सकता है इफेक्ट का अनुभव

दिलचस्प बात यह है कि वॉइस नोट पाने वाला यूजर भी उस इफेक्ट पर टैप करके उसे खुद ट्राई कर सकता है और उसी तरह का वॉइस नोट भेज सकता है।

जल्द आ सकता है नया AI Face Swap फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram एक और AI फीचर पर काम कर रहा है, जिसे “Create My Likeness” नाम दिया जा सकता है। यह फीचर यूज़र्स को AI की मदद से फोटो और वीडियो बनाने की सुविधा देगा, जिसमें फेस स्वैप जैसी तकनीक भी शामिल हो सकती है। तो आने वाले समय में इंस्टाग्राम काफी मजेदार होने वाला है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article