टेक एंड गैजेट्स

Instagram चलाने वालों की बल्ले-बल्ले, अब हर महीने मिलेंगे 30 हजार रुपये! बस करना होगा ये काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 18, 2023, 05:21 PM IST

Instagram Reels Play Bonus Offer: इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोग्राम आया है। इसका नाम Instagram Play Bonus Program है। इसके जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को इनसेंटिव मिलता है। समय के साथ बोनस कम या ज्यादा हो सकता है। यह आपके कंटेंट पर डिपेंड करता है।

Image

इंस्टाग्राम (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम पर आया नया ऑफर
  • हर महीने कमा सकते हैं 30 हजार
  • यूजर्स को मिलता है इंसेंटिव

Instagram Reels Play Bonus Offer: जो लोग इंस्टाग्राम चलाते हैं, वह इसमें फोटो और वीडियोज अपलोड करते हैं। कई लोग रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल फोटो शेयर करने के लिए ही होता है। हालांकि, बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम से कमाई करते हैं। अगर आप भी इस्टाग्राम पप रमाई करना चाहते हैं तो बता दें कि आप हर महीने 30 हजार रुपये कमा सकते हैं। आप रील्स शेयर करने के साथ जमकर कमाई कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम प्ले बोनस प्रोग्राम

बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोग्राम आया है। इसका नाम Instagram Play Bonus Program है। आप इसके जरिए पैसा कमा सकते हैं। इसके जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को इनसेंटिव मिलता है। हालांकि, इसके लिए आपको सबसे पहले अप्लाई करना होता है। रील्स प्ले बोनस के बारे में आप ऐप पर ही जानकारी हासिल कर सकते हैं।। हालांकि, समय के साथ बोनस कम या ज्यादा हो सकता है। यह आपके कंटेंट पर डिपेंड करता है कि आपको बोनस कितना मिलेगा।

ऐसे करना होता है अप्लाई

आपने जब अपना रील्स अपलोड किया है तो इसके 24 घंटे के भीतर रील्स प्ले बोनस के लिए अप्लाई करना होता है। आपको बोनस पेज पर जाना होता है। इसके बाद पोस्ट पर आपको रील्स प्ले प्रोग्राम के लिए टैग करना होता है। साथ ही आपको पॉलिसी भी फॉलो करना होता है। अगर आपने पॉलिसी का उल्लंघन किया तो आपको बोनस नहीं मिलेगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article