टेक एंड गैजेट्स

सस्ती कीमत में महंगे फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Infinix Note 40 5G, डिजाइन है बेहद शानदार

Infinix Note 40 5G Series Launch Confirmed in India: फोन को चमकदार सुनहरे फिनिश और आयताकार रियर कैमरा यूनिट में दिखाया गया है। यहां कंपनी ने "एआई एक्टिव हेलो लाइटिंग" को भी टीज किया है, दावा किया गया है कि यह सीरीज इस फीचर के साथ आने वाली भारत की पहली सीरीज होगी।

Image

Infinix Note 40 5G Series

Infinix Note 40 5G Series Launch Confirmed in India: इनफिनिक्स ने अपने ने किफायती फोन इनफिनिक्स नोट 40 5जी सीरीज (Infinix Note 40 5G Series) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 18 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज को शानदार डिजाइन में पेश किया जाएगा। इसमें बेस इनफिनिक्स नोट 40, नोट 40 प्रो 4जी, नोट 40 प्रो 5जी और टॉप-ऑफ-द-लाइन नोट 40 प्रो+ 5जी मॉडल शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने फोन का टीजर भी जारी किया है।

Infinix Note 40 5G Series: शानदार डिजाइन से लैस होंगे फोन

नई सीरीज की घोषणा के साथ कंपनी ने यूट्यूब पर एक आधिकारिक टीजर भी जारी किया है। इसमें फोन को चमकदार सुनहरे फिनिश और आयताकार रियर कैमरा यूनिट में दिखाया गया है। यहां कंपनी ने "एआई एक्टिव हेलो लाइटिंग" को भी टीज किया है, दावा किया गया है कि यह सीरीज इस फीचर के साथ आने वाली भारत की पहली सीरीज होगी।

Infinix Note 40 5G Series: मिलेगा कर्व्ड डिस्प्ले

हालांकि Infinix Note 40 सीरीज के भारतीय वर्जन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन इसके ग्लोबल वेरियंट को 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सभी आगामी ग्लोबल नोट 40 हैंडसेट के लिए "मैगकिट, दी अलटिमेट ऑन-द-गो मैग्नेटिक सॉल्यूशन" की भी पुष्टि की है।

क्या है 'एक्टिव हेलो' फीचर

'एक्टिव हेलो' फीचर में तीन कस्टमाइजेबल लाइट इफेक्ट मिलते हैं, जिसमें लाइवली, रिदम और एआई शामिल हैं। यूजर्स अपने मूड और प्राथमिकताओं के आधार पर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे किसी नोटिफिकेशन के लिए लाइव एनिमेशन के हिसाब से भी कस्टमाइज किया जा सकता है। यह नोटिफिकेशन और म्यूजिक या कॉल रिंगटोन के साथ भी सिंक हो जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article