टेक एंड गैजेट्स

Infinix ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग फोन, 108MP कैमरा और 12GB रैम से है लैस

Infinix GT 30 Pro 5G में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट, 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित XOS 15 पर चलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix GT 30 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

Image

Infinix GT 30 Pro 5G

Infinix GT 30 Pro 5G: इनफिनिक्स ने भारत में जीटी 30 प्रो 5जी को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर और 5500mAh की बैटरी पैक की गई है। इसमें शोल्डर ट्रिगर, XBoost गेमिंग इंजन और छह-लेयर 3D वेपर कूलिंग चैंबर मिलता है। फोन में एक समर्पित ई-स्पोर्ट्स मोड भी है।

Infinix GT 30 Pro 5G Price: कीमत

भारत में Infinix GT 30 Pro 5G को ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 8GB + 256GB विकल्प के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। फोन को 12 जून से खरीदा जा सकेगा।

Infinix GT 30 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Infinix GT 30 Pro 5G में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है, इस में 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,160Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2,304Hz PWM डिमिंग रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट और फ़्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन के लिए सपोर्ट के साथ आता है।

Infinix GT 30 Pro 5G में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट, 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित XOS 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix GT 30 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Infinix GT 30 Pro 5G में 5,500mAh की बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन 10W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article